BREAKING NEWS
NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे,.. <<     पोलायकलां में पीएम आवास योजना पर उठे सवाल,.. <<     KHABAR : श्रीराम मंदिर में पहली बार मनाई जाएगी.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में 13 अगस्त को होगा विशाल.. <<     शिक्षा और संघर्ष,चापड़ा के किसान पुत्र शुभम.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 18 सीएम.. <<     खरगोन में झमाझम बारिश से कई इलाके जलमग्न,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में तिरंगा रैली और भाषण.. <<     KHABAR : भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा.. <<     BIG NEWS : कैबिनेट बैठक, भोपाल-विदिशा फोरलेन समेत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2024, 10:59 am
KHABAR : नीमच में भक्तों ने उत्साह के साथ मनाया भगवान नृसिंह का प्राकट्य उत्सव, घंटाघर क्षेत्र में लगा श्रद्धालुओं का तांता, सुरक्षा में लगी खाकी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अग्रवाल समाज की ओर से नरसिंह प्राकट्य महोत्सव मंगलवार को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। नीमच शहर के घंटाघर स्थित अग्रवाल समाज नरसिंह मंदिर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत दोपहर को भगवान का अभिषेक पूजा अर्चना की गई।

वही देर शाम को नरसिंह प्राकट्य उत्सव मनाया गया। नृसिंह प्राकट्य उत्सव के दौरान भगवान सिंह खंभा फाड़कर प्रकट हुए। नरसिंह उत्सव के अवसर पर शहर के बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए यहां सॉन्गधारी ने भगवान नरसिंह का सॉन्ग धारा।

मंदिरों की नगरी मनासा में भी प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नृसिंह जयंती पर मंगलवार शाम गांधी चौक स्थित नगर नायक बद्रीविशाल मंदिर पर नृसिंह प्राकट्य उत्सव देखने के लिए हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। गोधुली बैला में भगवान नृसिंह ने खंभा फाड़ प्रकट होकर हिरण्य कश्यप का वध किया। वध करते ही परिसर भगवान नृसिंह के जयकारों से गूंज उठा।

भगवान नृसिंह की इस अनूठी लीला के मंचन को देखने के लिए नगर सहित अंचल से श्रद्धालु पहुंचे। पंडित शुभम उपाध्याय द्वारा मंत्रोच्चार कर नृसिंह पात्र में भगवान के अंश का प्रवेश करवाया। उसके बाद हिरण्य कश्यप ने खंभ का भेदन किया। भक्तों ने भगवान नृसिंह को कंधों पर उठाकर मंदिर मे प्रवेश करवाया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE