सरवानिया महाराज। ठीकाना सरवानिया महाराज के वर्तमान महाराज श्रवण सिंह राणावत का आज दोपहर में आकस्मिक निधन हो गया। महाराज साहब श्रवण सिंह राणावत कृष्णराज सिंह राणावत व श्रीधर सिंह राणावत के पिता जी तथा रविंद्र सिंह राणावत (लाला बन्ना) के छोटे भाई ,शिव प्रताप सिंह,नवल प्रताप सिंह(पप्पू बन्ना), वीरेंद्र प्रताप सिंह (भययू बन्ना), राजेश प्रताप सिंह राणावत (टुन्नी बन्ना) के भतीजे थे तथा सकल राणावत परिवार के मुखिया थे। अंतिम यात्रा आज सांयकाल 5 बजे के (लगभग संभावित) राजमहल से निकल कर महासतीया राणावत मोक्ष धाम जावेगी। उपरोक्त जानकारी पत्रकार दिनेश वीरवाल ने दी।