BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस ने किया.. <<     KHABAR : योग दर्शन से विश्व कल्याण तक, संगोष्ठी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का एलआईसी रोड और रात का काला.. <<     KHABAR : इंदौर पार्षद कमलेश कालरा विवाद में जीतू.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर निकला दुलदुल बाबा का ऐतिहासिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में नाविक संघ की हड़ताल समाप्त,.. <<     NEWS : योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में.. <<     NEWS : माउंट आबू में सेना के जवानों के लिए.. <<     NEWS : योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में.. <<     KHABAR : बारिश से पहले नालों की सफाई अधूरी, जलभराव.. <<     REPORT : डब्ल्यूटीपी में तकनीकी खराबी से जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : मोहब्बत और अकीदत से सजी हाजियों के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कुंभ राशि वालों के लिए करियर और.. <<     NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2024, 3:02 pm
KHABAR : निर्माणाधीन गरोठ-उज्जैन फोर लाइन रोड पर कनेक्टिविटी के लिए राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर व सांसद सुधीर गुप्ता से मिला प्रतिनिधि मंडल, ज्ञापन सौंप उठाई मांग, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर

Share On:-

गरोठ। गरोठ उज्जैन फोर लाइन कनेक्टिविटी सहित नगर में अनेक विकास कार्यों की सौगात हेतु शामगढ़ नगर परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मंदसौर नीमच संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता व राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर से मिला और शामगढ़ क्षेत्र से होकर गुजरने वाले निर्माणाधीन गरोठ उज्जैन फोर लाइन रोड पर शामगढ़ की कनेक्टिविटी हेतु दोनों ही सांसदों को ज्ञापन सौंपा गया। अजमेर एर्नाकुलम यात्री गाड़ी के शामगढ़ में ठहराव के साथ ही वार्ड क्रमांक 14 की सबसे महत्वपूर्ण जन समस्या रिटायर्ड कॉलोनी आने जाने हेतु आम रास्ता जो की रेलवे की सीमा में आता है काफी जर्जर हो चुका है और रेलवे द्वारा इसका रखरखाव नहीं किया जाता इस और वार्ड क्रमांक 14 पार्षद सिंटू धमोनिया व  नगर परिषद प्रतिनिधि मंडल द्वारा संसद का अवगत कराया गया जिस पर सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा तत्काल कोटा रेल प्रबंधक को दूरभाष पर उक्त रोड के जर्जर होने संबंधी जानकारी देने के साथ ही रोड निर्माण हेतु नगर परिषद को एनओसी देने हेतु आवश्यक कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश दिए गए। जिस पर डीआरएम कोटा द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई हेतु सांसद सुधीर गुप्ता को आश्वस्त किया गया। इसके अतिरिक्त नगर की अन्य  विकास संबंधी मुद्दों पर संसद से प्रतिनिधि मंडल द्वारा चर्चा की गई।। प्रतिनिधि मंडल में मंडल अध्यक्ष धीरज सांघवी,  नंदू कुमावत, नरेंद्र यादव , गोपाल जोशी, पार्षद सिंटू धमोनिया,  अंकित यादव, दिनेश खाती पटेल,नवीन फरक्या, आदि लोग मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE