BREAKING NEWS
छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में एजुकेशन पोर्टल की.. <<     KHABAR : बोरी की जघन्य घटना, सीएम डॉ. मोहन ने पीड़िता.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विश्वास चंद्र शर्मा.. <<     REPORT : नगर परिषद सिंगोली के वार्ड क्रमांक- 3 के.. <<     KHABAR : भविष्य की तकनीक और रोजगार पर नीति नहीं,.. <<     KHABAR : नपा ने मनाया नमस्ते दिवस, सफाई मित्रों को.. <<     KHABAR : 150 लीटर जहरीली शराब बनाने का स्पिरिट जब्त,.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर मौत बनकर दौड़ी रफ्तार, पिपलिया.. <<     KHABAR : बिस्टान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.7 किलो.. <<     KHABAR : विटामिन ‘ए’ की खुराक के साथ ‘दस्तक.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव दिलचस्प, कांग्रेस नेता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष समेत 4 राशियों के लिए खुशखबरी!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2024, 5:30 pm
BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के सांसद ने की विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा, समस्याएं सुन बोले- कांग्रेस को किसानों से कोई सरोकार नहीं, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। शनिवार को सांसद गुप्ता ने अपने निवास सांसद सेवा केन्द्र पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों से चर्चा की। सांसद गुप्ता पे अफीम किसान संघ, पेंशनर संघ, सेवानिवृत्त सैनिक संघ, नमो गुप्र सहित क्षेत्रवासियों से चर्चा की। इसी के साथ ही ग्राम नैनोरा में पौधारोपण किया।
भारतीय अफीम किसान संघ ने अफीम नीति में कई मांग भी रखी। साथ ही समिति ने 1998 से 2023 तक किसानों को बहाल किए गए पट्टों के सरकार को धन्यवाद भी दिया है । सांसद गुप्ता ने कहा कि जब हम सरकार में आए थे, तब साढ़े 13 हजार अफ़ीम पट्टे थे, आज 1 लाख है। हमारा संकल्प है कि यह आंकड़ा डेढ़ लाख तक पहुंच जाए।  सांसद गुप्ता ने कहा कि  कांग्रेस को किसानों से कोई सरोकार नहीं । किसानों की समृ़द्ध का संकल्प भाजपा सरकार का है। आज कई किसान हितैषी योजनाएं भाजपा सरकार लाई। किसान सम्मान निधि हो या फसल बीमा योजना सभी भाजपा सरकार की देन है। भाजपा सरकार किसानों के साथ खड़ी है। किसानों के हित के लिए ही कार्य करती रहेगी। इसी के साथ ही सांसद गुप्ता ने अन्य संगठनों से चर्चा करते हुए उनके समस्याओं का सुना और उन्है दूर करने का आश्वासन दिया। वहीं एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत नेनोरा में वृक्षारोपण किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, मंडल अध्यक्ष सामंतसिंह शक्तावत, मानसिंह माच्छोपुरिया सहित अन्य कार्यकर्ता व नागरिकगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE