गरोठ। श्री शिशु मन्दिर मा. वि. कोटडा बुजुर्ग मे गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। जिसमें सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं ने गुरुपूर्णिमा के बारे मे बच्चो को बताया है। कि गुरुपूर्णिमा आषाढ़ माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है क्योंकि इस दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था जिन्होंने महाभारत लिखी थी! और इसी दिन चारों वेदों का ज्ञान कराया गया था।
इसलिए महर्षि वेदव्यास को प्रथम गुरु माना जाता है और साथ ही गुरुकुल के समय गुरु एवं शिष्यो में किस प्रकार व्यवहार रहता था एवं किस तरह कि शिक्षा प्रणाली प्रचलित थी आदि समझाया गया तथा आधुनिक युग में एवं प्राचीन काल में शिक्षा व्यवस्थाओं के बारे तथा गुरुओं की महिमा के बारे में समझाया गया और बच्चों को गुरु की महिमा पर निबंध लिखने की बोला गया।