नीमच। पुलिस ने गुम हुए एक मानसिक दिव्यांग बालक को दस्तयाब किया है। नीमच केंट थाना मिली ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में महज 05 घंटे में गुम हुए बालक को खोजने में सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 20.07.2024 को बालक माध्यमिक शाला नम्बर 02 सिंधी शाला नीमच से एक मानसिक दिव्यांग बालक बिना बताये दोपहर लगभग 01ः30 बजे कहीं चला गया था, जिसकी सूचना पुलिस थाना नीमच केंट को प्राप्त होते ही थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक सौरभ शर्मा द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा मानसिक रूप से विक्षिप्त बालक के गुम होने की घटना को गंभीरता से लिया जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन (भापुसे) के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक सौरभ शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया जाकर गुम बालक की तलाश हेतु सीसीटीवी फुटेज देखने संबंधी निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा सक्रिय रूप से सब्जी मंडी, बस स्टेण्ड, शोरूम चौराहा, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर सतत भ्रमण कर व सीसीटीवी कैमरे की मदद से गुम दिव्यांग बालक को ग्वालटोली नीमच से दस्तयाब किया जाकर सिंधी शाला के भारसाधक के जिम्मे किया गया।
सराहनीय कार्य-
उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक सौरभ शर्मा थाना प्रभारी नीमच केंट व थाना नीमचकेंट की टीम का सराहनीय योगदान रहा।