नीमच। जिले के गांव बड़कुआ में गुरुपूर्णिमा पर्व एकीकृत शाला माध्यमिक विद्यालय बड़कुआ में सेवा निवृत्त प्रधान अध्यापक मोहनलाल पंवार एवं सरपंच सा. शंकरलाल सरादना के मुख्य आतिथ्य में हर्षाेल्लास से मनाया गया। माँ सरस्वती की पूजा अर्चना तत्पश्चात सरपंच सा. ने विद्यालय को एक कंप्यूटर सेट प्रदान किया उसकी पूजा करके विद्यालय को भेंट किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में गुरु पद की महत्ता को बताया। विद्यालय परिवार ने दोनों का तिलक, श्रीफल, अंगवस्त्र, पेन माला पहनाकर कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को शिक्षक साथी धर्मेन्द्र सिंह सिसोदिया, उमाशंकर धनगर, सूरजमल राठौर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल, शानदार संचालन दिलीप तिवारी ने किया। स्वागत भाषण एवम आभार शैलेंद्र जोशी(संस्था प्रधान)ने व्यक्त किया।