चित्तौड़गढ़। श्रमण संघ और श्री जैन दिवाकर संगठन समिति चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में जैन श्रावक श्राविकाएं बस द्वारा गुरुदर्शन हेतु बड़ी सादड़ी पहुंचे। यात्रा सयोजक राजेश सेठिया ने बताया कि बड़ी सादड़ी में विराजित साध्वी धैर्य प्रभा मा सा आदि ठाणा 4 के दर्शन कर प्रवचन सुने और मांगलिक के साथ सभी साध्वी भगवंतों का आशीर्वाद लिया। धर्म सभा में संघ के पूर्व मंत्री अजीत नाहर ने सुंदर गीत प्रस्तुत किया । सभी ने डूंगला पहुंच प्रेक्षा मा सा के दर्शन कर धर्मलाभ लिया। सदस्य पदमा पगारिया ने गीतिका प्रस्तुत की ।यात्रा में श्री जैन दिवाकर संगठन समिति चित्तौड़ के अध्यक्ष राजेश सेठिया, पूर्व अध्यक्ष मनसुख पटवारी पूर्व मंत्री अजीत नाहर, संरक्षक बसंती लाल मेहता, अशोक छाजेड़ सदस्य जसवंत चोपड़ा, पदम मेहता ,अभय मेहता, मदन लाल भड़कतिया, वल्लभ बोहरा, सागर मल सुराना, सुरेश लोढ़ा, सेंथी संघ के नरेश भड़कतिया, बलवंत सिसोदिया, जैन दिवाकर महिला परिषद की रेखा नाहर संगीता सेठिया, पदमा पगारिया, तारा डांगी, पुष्पा मेहता, रंजना बोहरा सुनीता सिपानी, शीला मेहता, शीला लोढ़ा ने भाग लिया।
इसके पश्चात कमल मुनि गोशाला में विराजित शांता कंवर म सा,मंजू म सा के दर्शन कर सुख साता पूछी। साथ ही भादसोड़ा में विराजित दिव्य प्रभा म सा आदि ठाणा 3 के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।