BREAKING NEWS
KHABAR : एजुकेशन पोर्टल की गड़बड़ी लेकर जनसुनवाई.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में एजुकेशन पोर्टल की.. <<     KHABAR : बोरी की जघन्य घटना, सीएम डॉ. मोहन ने पीड़िता.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विश्वास चंद्र शर्मा.. <<     REPORT : नगर परिषद सिंगोली के वार्ड क्रमांक- 3 के.. <<     KHABAR : भविष्य की तकनीक और रोजगार पर नीति नहीं,.. <<     KHABAR : नपा ने मनाया नमस्ते दिवस, सफाई मित्रों को.. <<     KHABAR : 150 लीटर जहरीली शराब बनाने का स्पिरिट जब्त,.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर मौत बनकर दौड़ी रफ्तार, पिपलिया.. <<     KHABAR : बिस्टान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.7 किलो.. <<     KHABAR : विटामिन ‘ए’ की खुराक के साथ ‘दस्तक.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव दिलचस्प, कांग्रेस नेता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2024, 2:01 pm
NEWS : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जय श्री क्लासेस और एटीबीएफ के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 90 यूनिट रक्तदान, पढे रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय के गंगरार उप खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जय श्री क्लासेस और एटीबीएफ के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है। जहां शिष्यो ने अपने गुरु के लिए रक्तदान कर गुरु पूर्णिमा दिवस मनाया। एकत्रित रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्तियो के काम आएगा जो किसी ना किसी व्यक्ति का जीवन बचाएगा। 


गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगरार में जयश्री क्लासेस गंगरार और आचार्य तुलसी बहुउद्देश्य फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 90 यूनिट रक्तदान हुआ।


भाजपा जिला महामंत्री देवीसिंह जी राणावत ने गणपति जी को माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके शिविर का शुभारंभ किया। उनके साथ मंडल अध्यक्ष ज्योतिष पुरोहित, मंडल महामंत्री भूपेंद्र सालवी, गोपाल चतुर्वेदी, महावीर शर्मा, जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आपका यह योगदान किसी का जीवन बचाएगा  और दूसरों को भी नेक कार्य के लिए प्रेरित करेगा।


13 महिलाओं और बालिकाओं ने भी रक्तदान किया लेकिन बहुत सारी महिलाओ में हिमोग्लोबिन की मात्रा कम होने के चलते रक्तदान  रद्द होने की संख्या ज्यादा रही।         
फूलचंद टेलर सीआई पुलिस थाना गंगरार ने कहा कि युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने ही शिविर को सफल बनाया है। उन्होंने उदयपुर और चित्तौड़गढ़ से जो रक्तदाता आए उन्हें विशेष धन्यवाद दिया।


जयश्री क्लासेस गंगरार के डायरेक्टर नारायण शर्मा ने ब्लड बैंक चित्तौड़गढ़ टीम और  एटीबीएफ टीम के सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए बताया कि यह सामूहिक प्रयास सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक सेवा के प्रति संस्थान की प्रतिब्दधता को रेखांकित करता है जो एकता और साझा जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देता है।


विभिन्न गणमान्य लोग भी शिविर स्थल पहुंचे और जयश्री क्लासेस के कार्यों को सराहा।
शिविर में एनसीसी कैडेट्स मेवाड़ यूनिवर्सिटी का विशेष सहयोग रहा।


शिविर में एटीबीएफ टीम के देव शर्मा, संजय जैन, सुरेंद्र टेलर, दुर्गेश कुमार लक्षकार, ललित तेहलियानी, सपना जैन, सपना शर्मा, मोनिका ,प्रिया,पायल, दिव्या,नेहा, तन्मय, योगेश, ईशा, स्नेहा, अंजली, देवेंद्र, दिव्या राज सिंह,सौरभ, विक्की, राजेश,मनोज,करण,गोपाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE