मंदसौर। मारुति धाम आश्रम गुडभेली बड़ी में एक पौधा माँ के नाम अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने साध्वी को जन्मदिन की बधाई दी और मारुति वनदेवी सामाजिक सेवा समिति के तत्वावधान में संस्था के संरक्षक साध्वी सीताबहन जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य उप मुख्यमंत्री जी के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया जिसमे जनप्रतिनिधि महेश पाटीदार आश्रम के संचालक कालूराम भाई साहब एवं सामाजिक संस्था के सचिव रामचरण प्रजापति उपस्थित रहे।