नीमच। शहर में आज गौ रक्षा दल मध्य प्रदेश की जिला इकाई द्वारा कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा गया। जिलाधीश के नाम दिए गए ज्ञापन में मांग की गई कि पिछले दिनों गोवंश पर एसिड फेंक कर घायल करने वाले आपराधिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और शहर में रात्रि काल के लिए एक पशु चिकित्सक की नियुक्ति की जाए। बताते चलें कि पिछले दिनों गौ रक्षा दल को बगीचा नंबर तेरह के रहवासियों से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक गौ माता को किसी ने ऐसीड डालकर घायल कर दिया है। ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और रात के समय घायल हुई गायों को तुरंत उपचार मिल सके इसके लिए पशु चिकित्सक की नियुक्ति की जाए। ज्ञापन देते समय बड़ी संख्या में गौ रक्षक उपस्थित रहे।