नीमच। सावन के पहले सोमवार को सहकारी साख संस्था मर्यादित जवासा द्वारा 22 जुलाई 24 को एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत शाखा परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक रामप्रसाद नागदा विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा उन्होंने पर्यावरण के महत्व को समझाया। साथ ही स्वयं ने पौधा लगाकर इसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी ली। इसके अलावा जवासा शाखा प्रबंधक हरिशंकर नागदा तथा शाखा के कर्मचारियों की उपस्थिति में सभी ने पौधारोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर मुकेश पाटीदार सुपरवाइजर, कंवरलाल मारू शाखा प्रबंधक सावन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
