नीमच। एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत सोमवार को आकांक्षा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा स्व. मधुकांता बैंस की प्रथम पुण्य तिथी पर पौधारोपण के साथ विभिन्न आयोजन किए गए। सोमवार को दोपहर 2 बजे नीमच सिटी रोड बगीचा नं. 10 स्थित अनंत बालाजी मंदिर पर 15 विभिन्न किस्मों के पौधे विधायक दिलीपसिंह परिहार एवं राष्ट्रसंत मिथिलेश नागदा की विशेष उपस्थिति में लगाए गए।
इस मौके पर विधायक दिलीपसिंह परिहार ने कहा हर इंसान को अपने जीवन में पेड जरूर लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान अब एक जन आंदोलन बन गया है। यह माँ और धरती माँ के प्रति जनमानस के सम्मान का प्रकटीकरण है। आयोजन के दौरान वृद्धाआश्रम एवं रेडक्रास मूक बधिर विद्यालय में बालिकाओं को आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुचित्रा परिहार, राजेंद्रसिंह बैंस, रश्मि बैंस, रानी बैंस, किरण शर्मा, लक्ष्मी प्रेमाणी, केशवी बैंस, वंशराजसिंह सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे।