BREAKING NEWS
KHABAR : एजुकेशन पोर्टल की गड़बड़ी लेकर जनसुनवाई.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में एजुकेशन पोर्टल की.. <<     KHABAR : बोरी की जघन्य घटना, सीएम डॉ. मोहन ने पीड़िता.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विश्वास चंद्र शर्मा.. <<     REPORT : नगर परिषद सिंगोली के वार्ड क्रमांक- 3 के.. <<     KHABAR : भविष्य की तकनीक और रोजगार पर नीति नहीं,.. <<     KHABAR : नपा ने मनाया नमस्ते दिवस, सफाई मित्रों को.. <<     KHABAR : 150 लीटर जहरीली शराब बनाने का स्पिरिट जब्त,.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर मौत बनकर दौड़ी रफ्तार, पिपलिया.. <<     KHABAR : बिस्टान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.7 किलो.. <<     KHABAR : विटामिन ‘ए’ की खुराक के साथ ‘दस्तक.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव दिलचस्प, कांग्रेस नेता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2024, 6:38 pm
KHABAR : श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में गुरू पूर्णिमा उत्सव के दौरान छात्राओं द्वारा विशेष प्रस्तुतियां दी, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में गुरू पूर्णिमा उत्सव के दौरान छात्राओं द्वारा विशेष प्रस्तुतियां दी गई। बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा कु0 लक्की पारवानी ने शिक्षकों के प्रति अपने कोमल और सम्मानजनक भाव व्यक्त करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलकर कुछ करने का जज्ब़ा प्रकट किया। बी.सी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा कु0 यशस्वी शर्मा ने अपने भाषण में गुरू पूर्णिमा के महत्व को रेखांकित करते हुए गुरू के महात्म्य को विविध दोहों में व्यक्त किया और कहा कि हमारे जीवन में गुरू का स्थान सर्वाेपरि होता है क्योंकि माता-पिता तो चलना सिखाते हैं, लेकिन वह चलना किस राह पर है, यह गुरू ही बताते हैं, वे ही मार्ग प्रदर्शक बनकर हमारा मार्ग प्रशस्त करते हैं। 


बी.सी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा कु0 प्रीति नागदा ने गुरू पर एक सुरमय मधुर गीत की प्रस्तुति दी तो एम.एस.डब्ल्यू. प्रथम सेम. की छात्रा कु0 हेमलता बनोधा ने ‘ईश्वर से ऊंचा स्थान गुरू का’ भावपूर्ण कविता के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। 


डॉ0 बीना चौधरी, डॉ0 अमृता सोनी और श्रीमती आशा कर्णिंक ने कबीर की गुरू महात्म्य संबंधी साखियों की सस्वर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के प्रारम्भ में डॉ0 आर.के. पेन्सिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए छात्राओं को भारत की गुरू-शिष्य परम्परा से अवगत कराया और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जानने और उन्हें अपनाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा कु0 रोहिणी मालवीय ने किया। डॉ0 बीना चौधरी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरूपूर्णिमा हमारा आध्यात्मिक पर्व है, सनातन परम्परा के साथ ही जैन व बौद्ध परम्परा में भी इसका महत्व है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE