चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसेडर सम्मान 2024जुलाई नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत के मार्गदर्शन में फॉस्टर संस्थान/श्री कल्याणेश्वरी चौरिटेबल ट्रस्ट एवं राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच के संयुक्त तत्वावधान ब्रांड एंबेसेडर में देशभर 101 प्रतिभागियों का राष्ट्रीय सम्मान।
कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर डॉ ललित नारायण आमेटा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत के अनुसार डिजिटल माध्यम से एक मंच प्रदान कर समाज को मुख्य धारा जोड़ने प्रमुख भूमिका निभाई है। 45 राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कान सिंह सुवावा प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ राजस्थान ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधीश कुलदीप शर्मा अपर जिला एवं सेशन न्यायालय उदयपुर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ लक्ष्मीनारायण आमेटा राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच ने की। विशिष्ट सम्मानित अतिथि माधोसिंह चम्पावत संयुक्त निदेशक कृषि विभाग (विस्तार) उदयपुर एवं डॉ राजश्री गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष उपभोक्ता सुरक्षा संगठन नई दिल्ली एवं किशोर कोठारी पर्यावरण प्रेमी उदयपुर थे। श्रेष्ठ प्रतिभा का राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण में 11 को, चित्रकला चौंपियन में 4 को नृत्य चौंपियन-6 को एवं स्टार चौंपियन-5 को और श्रेष्ठ साहित्य लेखन 75 सम्मानित हुए जिनमें चित्तौड़गढ़ से डॉ. अनीता सोनी को नृत्य चौंपियन राष्ट्रीय एंबेसडर सम्मान 2024 प्रदान किया गया।
1. शिक्षिका के रूप में कार्यरत।
2. पर्यावरण प्रेमी के रूप में गांव में जगह-जगह परिंदे लगवाना वृक्षारोपण कार्यक्रम में भागीदारी।
3. अपनी पाठशाला के माध्यम से ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग, जवाहर नवोदय विद्यालय और सैनिक स्कूल की तैयारी के साथ ही अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी करवाती हैं इनके द्वारा पढ़ाऐ बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय और रीट भर्ती एवं पुलिस भर्ती में भी चयन हुआ है।
4. कोरियोग्राफर के रूप में वीर वीरांगनाओं के लोकगीत एवं धार्मिक कथाओं का नृत्य नाटिका के माध्यम से मंचन।
5. इसके अलावा समय-समय पर शोध पत्र राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होते हैं
6. नवयुवकों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना डिजिटल माध्यम से युवाओं को वैकेंसियों की जानकारी उपलब्ध करवाते हुए रोजगार के प्रति अभिप्रेरित करना। कान सिंह सुवावा के अनुसार डॉ अनीता सोनी कई सामाजिक संगठनों में समाजसेवी का कार्य हेतु प्रेरित करती है। चित्तौड़गढ़ जिले से इनका सम्मान होना हम सबके लिए गौरव का विषय है। डॉ सोनी वर्तमान में एक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिन्दवड़ी में शिक्षिका के रूप में बहुत अच्छा कार्य कर रही है। इन्हें कहीं संस्थाओं से भी पूर्व में सम्मानित किया जा चुका है।