BREAKING NEWS
KHABAR : एजुकेशन पोर्टल की गड़बड़ी लेकर जनसुनवाई.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में एजुकेशन पोर्टल की.. <<     KHABAR : बोरी की जघन्य घटना, सीएम डॉ. मोहन ने पीड़िता.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विश्वास चंद्र शर्मा.. <<     REPORT : नगर परिषद सिंगोली के वार्ड क्रमांक- 3 के.. <<     KHABAR : भविष्य की तकनीक और रोजगार पर नीति नहीं,.. <<     KHABAR : नपा ने मनाया नमस्ते दिवस, सफाई मित्रों को.. <<     KHABAR : 150 लीटर जहरीली शराब बनाने का स्पिरिट जब्त,.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर मौत बनकर दौड़ी रफ्तार, पिपलिया.. <<     KHABAR : बिस्टान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.7 किलो.. <<     KHABAR : विटामिन ‘ए’ की खुराक के साथ ‘दस्तक.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव दिलचस्प, कांग्रेस नेता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2024, 8:14 pm
REPORT : जिले के आहरण संवितरण अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न, जिला कोषालय अधिकारी बृजमोहन सुरावत ने कहा- सभी डीडीओ वित्‍तीय भुगतान में पूरी सतर्कता एवं सावधानी बरते, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी डी.डी.ओ. आई.एफ.एम.आई.एस. प्रणाली के माध्‍यम से वित्‍तीय भुगतान में पूरी सतर्कता व सावधानी बरते। किसी भी देयक का भुगतान करने से पूर्व भुगतान स्‍वीकृति, फर्म का नाम, बैंक खाता नम्‍बर की जांच अच्‍छे से कर लें। डी.डी.ओ. अपना आई.डी., पासवर्ड एवं ओ.टी.पी. किसी के साथ भी शेयर ना करें। छोटी-छोटी सावधानी बरतते हुए दोहरे भुगतान से बचा जा सकता है। यह बात जिला कोषालय अधिकारी बृजमोहन सुरावत ने सोमवार को ई-दक्ष केंद्र नीमच में जिले के सभी डी.डी.ओ. को आई.एफ.एम.आई.एस. माड्यूल पर आयोजित प्रशिक्षण को सम्‍बोधित करते हुए कही।

इस प्रशिक्षण में आई.एफ.एम.आई.एस. माड्यूल के प्रोग्रामर शाजापुर के मुकामसिह टैगोर ने कहा कि सभी डी.डी.ओ.अपना एम्‍पलाई कोड हमेशा याद रखे, अपने यूजर आईडी व पासवर्ड का स्‍वयं उपयोग करें। जिला कोषालय अधिकारी नीमच बृजमोहन सुरावत ने कहा, कि सेवानिवृत्‍त शासकीय सेवकों के लंबित जीपीएफ ग्रेज्‍यूइटी, जी.आई.एस.अर्जित अवकाश आदि स्‍वत्‍वों के भुगतान करने के पूर्व यह सुनिश्चित कर, ले कि पूर्व में तो संबंधित को किसी स्‍वत्‍व का भुगतान नही हुआ है। उन्‍होने सेवानिवृत्‍त शासकीय सेवकों के भुगतान की पंजी संधारित करने के बारे में भी बताया। जिला कोषालय अधिकारी सुरावत ने कहा कि डी.डी.ओ.अपने समक्ष ऑनलाईन देयक जनरेट करवाये और स्‍वीकृति आदेश अटेचमेंट, बैंक खाता नम्‍बर एवं फर्म के नाम का सही-सही मिलान अवश्‍य कर लें। माह में एक बार रिकन्‍सोलेशन रिपोर्ट की प्रति निकाल कर उसको अच्‍छी तरह से देख ले।

प्रशिक्षण में टैगोर व सुरावत ने डीडीओ की शंकाओं, जिज्ञासाओं का समाधान भी किया और पावर प्रजेंटेशन के माध्‍यम से विस्‍तार से प्रशिक्षण दिया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE