नर्मदापुरम। सेमरी हरचंद में उपार्जन केंद्र पर मूंग तुलाई न होने से मंगलवार को किसान नाराज हो गए। आक्रोशित किसानों ने नर्मदापुरम पिपरिया स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। चक्काजाम लगने से हाईवे बंद हो गया। दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही सोहागपुर थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसडीओपी संजू पटेल भी मौके पर पहुंचे है। नाराज किसानों का कहना है कि दो-तीन दिनों से केंद्र पर खड़े होने के बाद भी नंबर नहीं आ पा रहा। लम्बे इंतजार के कारण स्लॉट बुक की तारीख खत्म हो रही।
तुलाई न होने से मंगलवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। और हाइवे पर बैठ प्रदर्शन करने लगे। फिलहाल में जाम लगा हुआ है। पुलिस प्रशासन किसानों को मनाने का प्रयास कर रहे है।