भोपाल। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी भोपाल आए प्रदेश भर के सरपंच सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे हैं। इससे पहले सभी अंबेडकर मैदान में जमा हुए। सरपंचों का कहना है कि प्रशासन को मालूम था कि 30 हजार से ज्यादा पंच-सरपंच आज यहां आने वाले हैं। इसके बाद भी यहां पानी तक की व्यवस्था नहीं की गई। हमारा यहां अपमान हो रहा है। कल से सभी पंचायतों में तालाबंदी रहेगी।
एक जुलाई को मनरेगा के नए प्रावधान को लेकर जारी हुए आदेश के विरोध में सरपंचों का ये आंदोलन हो रहा है। इसके साथ ही पंचायत राज अधिनियम के प्रावधान लागू कराने सहित 19 सूत्रीय मांगें हैं।