बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में आँधी तूफान से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा ऊंठ के मुँह में जीरा के समान मिलता दिखाई दे रहा है। जिसे लेकर बुरहानपुर जिले में किसानों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
बता दें की बीते दिनों ग्राम पातोंडा क्षेत्र में आँधी तूफान से किसानों की लाखों रुपये की केला फसल बरबाद हो गई थी जिसे लेकर शाशन द्वारा मात्र दस से पन्द्रह हजार रुपये मुआवजा दिया जा रहा है।
कम मात्रा में मुआवजा मिलने को लेकर किसानों ने नाराज़गी दिखाई है किसानों का आरोप है की पटवारी द्वारा मोके पर नुकसानी का सही आंकलन नही किया गया जिसे लेकर नाराज़गी दिखाते हुए किसान ने मुआवजा राशि 15 हजार रुपये का चेक जिला प्रशासन को लौटाने की बात कही है किसान का कहना है उनका दस से बारह लाख रुपये का नुकसान हुआ है और सरकार की और से उन्हें मात्र 15 हज़ार रुपये ही मुआवजा दिया जा रहा है जो कि गलत है सभी किसानों ने जिला प्रशासन से फसल नुकसानी का सही आंकलन करवा कर उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।