नीमच। कृष्णा गार्डन महू रोड नीमच पर मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया बैठक में संभागीय अध्यक्ष जगन्नाथ बागड़ी संभागीय उपाध्यक्ष बाबूलाल आर्य जिला अध्यक्ष यशवंत कुमार गोयल जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार मेघवाल कोषाध्यक्ष डॉ. लाखन सिंह मौर्य पदाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा,सुरेश वर्मा,राहुल जटिया, रामप्रसाद जाटव, नरेंद्र सगर, सूर्य प्रकाश बंकोलिया, राजकुमार जांगड़े, के.एल.बागड़ी समाजसेवी रमेश कदम, सूरजमल आर्य, विजयसिंह लाहोरी, आदि उपस्थित थे। बैठक में प्रांतिय प्रबन्ध कार्यकारिणी के निर्देशानुसार आगामी कार्य योजना को अमल में लाने के लिए रणनीति पर चर्चा कर अजाक्स की लंबित मांगों के संबंध में 28 जुलाई को ब्लॉक स्तर पर रेली निकाल कर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। माह जनवरी से वर्तमान तक का आय-व्यय का लेखा प्रस्तुत कर सभी नियुक्त पदाधिकारीयो को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया साथ ही समाज कल्याण के लिए कार्य करने वाले समाज सेवियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार मेघवाल ने किया एवं आभार मुकेश कुमार वर्मा ने व्यक्त किया।