इंदौर। राजेंद्र नगर स्थित श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में आठ दिनों से चल रहे विश्वशांति श्री सिद्ध चक्र मंडल विधान का मंगलवार को समापन किया गया। इस दौरान मंडल विधान पर एक हजार चौबीस अर्घ्य चढ़ाए गए। बैंडबाजों के साथ भगवान को सिर पर उठाकर जुलूस निकाला गया। इंद्र-इंद्राणियों द्वारा नृत्य-गान किया और अर्घ्य समर्पित किए गए।
दिगंबर जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मंदिर में चल रहे आठ दिवसीय श्री सिद्ध चक्र मंडल विधान का समापन किया गया। इस दौरान शांतिधारा, नित्य नियम पूजन किया गया। एक हजार चौबीस अर्घ्य चढाने के बाद हवन किया गया। उसके बाद समस्त इंद्र-इंद्राणियों को बग्घी में बैठाकर बैंडबाजों के साथ भगवान को सिर पर उठाकर नगर भ्रमण में जुलूस निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
विधान संयोजक दीपक पाटनी और समाज अध्यक्ष कैलाश मीना पाटनी एवं कोषाध्यक्ष मुकेश रजनी पाटनी ने बताया कि प्रतिदिन विधान में प्रातरूकाल श्री जिन अभिषेक और शांतिधारा की गई। इसके बाद विधान का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें इंद्र-इंद्राणियों ने नृत्य गान के साथ अर्घ्य समर्पित किए। शाम को भक्ति के साथ आरती और प्रश्न मंच का आयोजन किया गया।प्रकाश छाबडा द्वारा चार कॉलोनी के तीन-तीन बच्चों को आमंत्रित कर प्रश्न मंच रखा गया जिसमें प्रमाणिक पाठशाला राजेंद्र नगर प्रथम आया।
इस धार्मिक आयोजन में एम के जैन, जैनम् ग्रुप के अशोक अनिता जैन, नीता सोगानी, जैनेश झांझरी, प्रमोद पापडीवाल, पुलक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप बड़जात्या, कमल रावका, कैलाश लुहाड़िया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित हुए।