BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<     शाजापुर में अवैध शराब कारोबारियों की खैर.. <<     शिवपुरी में गुरु नानक स्कूल के खिलाफ बड़ी.. <<     KHABAR : एजुकेशन पोर्टल की गड़बड़ी लेकर जनसुनवाई.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में एजुकेशन पोर्टल की.. <<     KHABAR : बोरी की जघन्य घटना, सीएम डॉ. मोहन ने पीड़िता.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विश्वास चंद्र शर्मा.. <<     REPORT : नगर परिषद सिंगोली के वार्ड क्रमांक- 3 के.. <<     KHABAR : भविष्य की तकनीक और रोजगार पर नीति नहीं,.. <<     KHABAR : नपा ने मनाया नमस्ते दिवस, सफाई मित्रों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2024, 5:38 pm
KHABAR : शिवसेना युवा सेना ने फिलिस्तीन झंडा लहराने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, मौन रैली निकाल दर्ज कराया विरोध, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शिव सेना युवा सेना उद्धव ठाकरे जिला इकाई संगठन के तत्वाधान में नीमच जिले के विभिन्न शिव सैनिकों ने बड़ी संख्या में मंगलवार दोपहर 2बजे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर  विगत दिनों पुस्तक बाजार में विदेशी फिलिस्तीनी ध्वज लहराने के   विरोध में सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सोपा। हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन के माध्यम से बताया कि विगत दिवस मुहर्रम पर्व के उपलक्ष्य में निकाले गए जुलूस के मध्य वर्ग विशेष के लोगों द्वारा विदेशी ध्वज फिलिस्तीन सार्वजनिक रूप से पुस्तक बाजार क्षेत्र में लहराया गया जिसके वीडियो भी नीमच शहर के सभी मोबाइलों में सार्वजनिक रूप से वायरल हुए थे।असामाजिक तत्वों द्वारा शहर की शांत फिजा को खराब कर दंगे फसाद कराने के  प्रयास करने की साजिश रची गई। वर्ग विशेष के लोग आए दिन इस प्रकार की घटनाएं नीमच शहर में करते रहते हैं। इससे शहर में हिंदू मुस्लिम वर्ग में लड़ाई झगड़ा होने के सम्भावना रहती है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से  नगर में  सीसीटीवी कैमरों की संख्या और बढ़ाए जाए ताकि इस तरह के अपराधिक कृत्य खुलेआम नहीं हो सके और शहर की शांत फिजा में शांति रह सके। नगर में लगे सीसीटीवी 
कैमरों की विस्तार से जांच करवा कर दोषी आरोपी पाए जाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर उनके खिलाफ सख्त धाराओं में प्रकरण दर्ज कर  रासुका कानून लगाने की भी मांग की गई ताकि भविष्य में कोई भी सामाजिक तत्व इस प्रकार की घटना कारित नहीं कर सके और शहर में शांति बनी रहे। फिलिस्तीनी झंडे लहराने से शहर में  सर्व हिंदू समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस प्रकार की देश विरोधी आतंकारी घटनाओं को रोकने की मांग की जाती है। प्रशासन से मांग की गई है ।शिव  सेना ने इस मामले की विधिवत नियमानुसार निष्पक्ष जांच कर दोषी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की  है।शिवसेना इकाई के समस्त पदाधिकारियों द्वारा इस प्रकार के देश विरोधी घटना की  तीव्र निंदा की गई  और भविष्य में इस प्रकार की पुनरार्वती नहीं हो इसके उपाय करने की मांग की गई है। उक्त मामले में यदि 10 दिन के अंदर उचित कानूनी कार्रवाई नहीं होती है तो नीमच जिले की शिवसेना इकाई द्वारा क्रम वार विधिवत आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। उक्त मामले में दोषियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ करे ताकि शहर की शांत फिजा शांत रह सके। 
इस अवसर पर शिवसेना पदाधिकारीयों ने विगत दिनों बगीचा नंबर 13क्षेत्र में गायों पर एसिड छिड़कने की घटना हुई थी उसे मामले में भी जांच में तेजी लाने की मांग भी की गई।ज्ञापन सौंपते समय आईटी सेल राज्य प्रमुख नाहरसिंह गौडके मार्गदर्शन मे युवा सेना प्रचार मंत्री उज्जैन संभाग अर्जुन सिंह बागरी, युवा सेना उज्जैन संभाग प्रमुख विनोद कुमार नायक,शिव सेना जिला प्रमुख ओम प्रकाश भाटी , सुमित कलोसिया निखिल संगत ,आयुष नायक ,रोहित बलवंत मोर, तुषार ग्वाला, दुर्लभ ग्वाला ,विनय यादव ,मानस गहलोत, कान्हा भाटी, काना नायक, कन्हैया शंकर एवं सुमित ग्वाला सहित बड़ी संख्या में शिव सेनिक उपस्थित थे। इस अवसर पर शिव सैनिकों ने  मोन रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

जिला पुलिस अधीक्षक ‌जायसवाल का किया सम्मान-
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा नीमच जिले में विभिन्न अपराधों पर अंकुश लगाने तथा गरीब लोगों की सुनवाई कर न्याय दिलाने के ‌ विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाओं के क्षेत्र में  विशेष योगदान के लिए जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जी जायसवाल का शिवसेना पदाधिकारीयों द्वारा  गुलाब पुष्प गुच्छ भैंटकर सम्मान किया गया।

क्या कहते हैं जिम्मेदार...?
नीमच सिटी बगीचा नंबर 13 क्षेत्र में गायों पर एसिड छिड़काव की घटना की जांच जारी है ।फिलीस्तीनी झण्डा फहराने के मामले की विधिवत जांच कर अनुसार नियमानुसार विधिवत उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-अंकित जायसवाल, जिला पुलिस अधीक्षक

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE