मंदसौर। लोकसभा चुनाव के बाद मध्यप्रदेश में 2 आईएएस अधिकारियों के तबादले का ऑर्डर जारी हुआ है। कटनी और मंदसौर के कलेक्टर बदले गए हैं। मुख्यमंत्री की उप सचिव अदिति गर्ग को मंदसौर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं मंदसौर के कलेक्टर को अब कटनी कलेक्टर के रुप में नियुक्त किया गया है। कटनी के कलेक्टर अवि प्रसाद को मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव का जिम्मा दिया गया है।