नीमच। जिले के ग्राम झालरी में स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चे पेयजल के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।ग्राम झालरी के हेमंत गुर्जर ने बताया कि विद्यालय परिसर में जो हैंडपंप लगा हुआ है वह भी करीब एक माह से बंद पड़ा है। ग्राम पंचायत व पीएचई विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण कई बार बच्चों की समस्या से अवगत करा चुके हैं। बावजूद अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। बच्चों के अभिभावकों ने भी जिम्मेदारों से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।