BREAKING NEWS
KHABAR : जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप- 2026 में 80.. <<     BIG NEWS : सावन में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा, लखेरा.. <<     KHABAR : सनातन चेतना के प्रखर संवाहक हैं स्वामी.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को गरिमा के साथ मनाया जाएगा विभाजन.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<     KHABAR : शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्री शिव.. <<     KHABAR : बारिश नहीं रोक पाई देशभक्ति का जज़्बा, सीएम.. <<     महेश्वर में पीरानपीर दातार दरगाह की भूमि के.. <<     KHABAR : किसानों की खुशहाली और अच्छी बारिश के.. <<     नीमच में कांग्रेस ने दिखाई राहुल गांधी के.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर आस्था का सैलाब, श्याम.. <<     KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रसिद्ध.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     KHABAR : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन करेंगे.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2024, 12:31 pm
KHABAR : नीमच की बृज नगरी ग्वालटोली से निकली विशाल वाहन रैली, हजारों की संख्या में शामिल हुए भक्त, जयकारों से गूंजा समूचा शहर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में भगवान श्री कृष्णा जन्माष्टमी की धूम मची हुई है। श्रद्धालुओं द्वारा जन्माष्टमी का त्यौहार पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शहर में विभिन्न आयोजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में शहर की बृज नगरी ग्वालटोली से राधा कृष्ण मंदिर से एक विशाल वाहन रैली निकाली गई जो की छावनी, नीमच सिटी और बघाना के मुख्य मार्ग से होती हुई पुनः ग्वालटोली पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में हजारों की संख्या में युवक धर्म ध्वजा लेकर दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर सवार होकर शामिल हुए। जमकर डीजे और ढोल नगाड़े बजे वाहन रैली का शहर के मुख्य चौराहा पर विभिन्न समाजसेवी संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, और नंद के घर आनंद भयो आदि जयघोष से शहर की सड़के गूंज उठी। वाहन रैली में कृष्ण भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। आज शाम ग्वालटोली से विशाल चल समारोह निकाला जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE