भवानीमंडी। आज माताजी मंदिर रामनगर भवानीमंडी में मेघवाल समाज की बैठक हुई, जिसमें 5 सितंबर 2024 को बाबा रामदेव जन्मोत्सव को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित कि गई, जिसकी अध्यक्षता बालमुकुंद मेघवाल ने की। बैठक में बाबा रामदेव जन्मोत्सव समारोह पूर्वक मनाने के लिए आवश्यक जिम्मेदारियां दी गई। वहीं जन्मोत्सव जुलुस प्रातः 10 बजे छात्रावास भूमि रामनगर से बैंडबाजों के साथ प्रारम्भ होकर आबकारी चौराहा, शांति तिराहा होते हुए न्यू सब्जी मंडी चौराहा होते हुए अम्बेडकर सर्किल से वापस रामनगर आएगी। जहां महाआरती कर प्रसादी वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर बैठक में पन्ना लाल वर्मा, श्यामलाल वर्मा, कल्याण मल वर्मा, रामलाल वर्मा, प्रतापचंद वर्मा, पिरुलाल वर्मा, कालूलाल मेघवाल पूर्व सरपंच, गोपाल लाल वर्मा, राधेश्याम वर्मा, नन्दलाल मेघवाल देवीलाल, सुरेश वर्मा आदि मौजूद रहे।