BREAKING NEWS
KHABAR : देवास पुलिस की कार्रवाई, थाना प्रभारी.. <<     BIG NEWS : सीएमओ की सख्ती से नगर पालिका के सफाई अमले.. <<     KHABAR : खेत तालाबों से जल संरक्षण और समृद्धि की ओर.. <<     BIG UPDATE: लंबे इंतजार के बाद नीमच लौटे उमराह.. <<     BIG VIDEO UPDATE: बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़!.. <<     VIDEO: देवास के खातेगांव में टीआई की मौत से गरमाई.. <<     BIG VIDEO NEWS: MP युवा कांग्रेस में बड़ा भूचाल, नीमच.. <<     KHABAR : उमराह से नीमच लौटे जायरीनों का फूल-मालाओं.. <<     REPORT : नीमच में दीपावली के पटाखा बाजार की.. <<     KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में तेंदुए का जानलेवा हमला,.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात.. <<     घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर 33 हजार की ठगी,.. <<     BREAKING: देवास में TI हत्याकांड का बड़ा एक्शन, मुख्य.. <<     BIG NEWS : नीमच में औद्योगिक विकास का नया अध्याय,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2024, 8:21 pm
BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और मुखबिर की सूचना, जैसे ही तस्कर ने लगाया अल्टो कार में टॉप गैर तो एक्शन में आई खाकी, फिर घेराबंदी कर ली वाहन की तलाशी तो इतनी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ देख उड़ गए होश, रतनलाल चढ़ा हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष शाखा टीम की सूचना पर थाना बेंगू थाना पुलिस ने अवैध डोडा चूरा की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए एक अल्टो कार से 42.170 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में लोकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। उक्त अभियान के तहत जिला विशेष शाखा टीम के प्रभारी जोधाराम पु.नि. मय टीम को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि थाना बेंगू क्षेत्र में अवैध डोडाचूरा का परिवहन किया जा रहा है। उक्त सूचना विश्वसनीय होने पर जिला विशेष शाखा प्रभारी ने तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुवे आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर उक्त सूचना थाना बेंगू पर दी गई, जिस पर थानाधिकारी बेंगू मय पुलिस जाब्ता हैडकानि भगवानलाल, कानि. धर्मेन्द्र, प्रकाश, विजय व रतन सिंह के साथ बेंगू से रवाना हो गोपालपुरा पहुंच नाकाबंदी प्रारम्भ की गई । नाकाबंदी के दौरान एक मारूती अल्टो कार गोपालपुरा की तरफ से आती हुई दिखाई दी। पुलिस को देखकर अल्टो कार चालक के पास बैठा व्यक्ति उतकर भाग गया। अल्टो गाड़ी को रूकवाकर चैक किया गया तो अल्टो कार के पीछे डिग्गी जिसमें 02 प्लास्टिक क‌ट्टों में अवैध अधकुचला डोडा चुरा भरा हुआ पाया। जिनका कुल वजन कुल 42.170 किलोग्राम मय वारदान होना पाया गया। उक्त अवैध डोडाचूरा व अल्टो कार को जब्त कर आरोपी सुवाणिया थाना बेंगू निवासी रतनलाल पुत्र नाथूलाल सालवी को गिरफ्तार कर अवैध डोडा चुरा के संबंध में थाना बेंगू पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी हैं।

उक्त कार्यवाही में निम्न टीम सदस्यो का विशेष योगदान रहा-
डीएसबी टीम प्रभारी जोधाराम पुलिस निरीक्षक हैड कानि मुश्ताक खान व कानि रमेश।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE