चित्तौड़गढ़। भारतीय किसान यूनियन चित्तौड़गढ़ एवं भारतीय अफीम किसान विकास समिति ने संयुक्त धरना प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाए, सोयाबीन का भाव 10000 किया जाए, किसानों को स्वीकृत बीमा राशि दिलाई जाए, पूर्व में सर्वे के अनुसार नदी जोड़ो योजना में खंडवा में इंदिरा गांधी सागर से नर्मदा नहर रतलाम प्रतापगढ़ चित्तौड़गढ़ उदयपुर अजमेर और जोधपुर तक सभी नदियों को जोड़ा जाएगा मनरेगा योजना में 200 दिन किया जाए प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि 12000 किया जाए वृद्धावस्था पेंशन 1500 अफीम के पुराने रुके हुए 1994 95 से आज तक करीब 50000 लाइसेंस सभी लाइसेंस दिए जाएं विदेशी दवाइयां काआयात बंद कर 500000 किसानों को नए पट्टे दिए जाएं 1980 से 1994 तक नारकोटीस से रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जाएधरने की अध्यक्षता लेहरू लाल जाट जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन चित्तौड़गढ़ दौलतपुराने की मुख्य अतिथि रामनारायण जाट प्रतापगढ़ गांव बोरी बाबूलाल धाकड़ तलवाड़ा जिला अध्यक्ष भारतीय अफीम किसान विकास समिति चित्तौड़गढ़ नारू लाल गुर्जर जवानपुरा भारतीय किसान यूनियन जिला उपाध्यक्ष हीरालाल जाट उडपुरा नारायण लाल गुर्जर विनोता मुकेश गोपी लाल गुर्जर विनोता अर्जुन कुमावत भोनो पावली तुलसीराम दांगी ठीकरीया अतुल कुमावत बिलोट और भी बहुत सारे किसान थेसभी किसानों मिलकर मांग की हमारी यदि मांगे पूरी नहीं हुई है तो बहुत बड़ा धरना प्रदर्शन कर आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी भारत सरकार की रहेगी।