BREAKING NEWS
KHABAR : दतिया उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : मीणा समाज शक्ति संगठन का महासंकल्प, 5.. <<     KHABAR : गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: 2.81 लाख हस्ताक्षरों के साथ गूंजा गो सम्मान.. <<     माउंट आबू में मतदान जागरूकता अभियान,.. <<     BIG NEWS : 2.81 लाख हस्ताक्षरों की ताकत, गौ सम्मान की.. <<     BIG NEWS : खंडवा पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव,.. <<     मनासा में बारिश का इंतजार:किसान चिंतित, अच्छी.. <<     नाभावंशी फूल माली समाज बांगड़दा मंडल की बैठक.. <<     BIG NEWS : काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स दान,.. <<     NEWS : मतदान जागरूकता अभियान के तहत सेंट जोसेफ.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार- 2026.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही लोकतंत्र सेनानी योगीराज रंजन.. <<     KHABAR : अच्छी वर्षा की कामना को लेकर भाटखेड़ी में.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम.. <<     VIDEO NEWS: गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने की.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में दर्दनाक हादसा, घर में खेल रहा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2024, 11:35 am
BIG REPORT : किसान के साथ मारपीट पर गुस्सा हुए पूर्व जनपद अध्यक्ष, मामला जावरा के अरनियापीथा कृषि उपज मंडी का, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। जावरा की अरनियापीथा कृषि उपज मंडी में टोकन को लेकर हुई धांधली में किसान के साथ मारपीट की घटना होने के बाद पूर्व जनपद अध्यक्ष रामविलास धाकड़ मौके पर पहुंचे और पीड़ित किसान के पक्ष में आवाज बुलंद की। साथ ही दोषी चालकों के दो ट्रैक्टर भी जब्त करवा दिए।
जानकारी के अनुसार कल शाम को करीबन 5 बजे अरनियापीथा स्थित कृषि उपज मंडी में लहसुन की नीलामी के टोकन बंट रहे थे। तभी भाड़े पर ट्रैक्टर चलाने वाले व्यक्ति ने टोकन की बात को लेकर एक किसान को चांटा मार दिया। घटना की सूचना मंडी में उपस्थित अन्य किसानों को मिलते ही बड़ी संख्या में कृषक लहसुन मंडी में एकत्रित हो गए और हंगामा करने लगे। इस बीच एक किसान ने पूर्व जनपद अध्यक्ष रामविलास धाकड़ को फोन लगा कर मामले की जानकारी दी। किसान के साथ मारपीट की घटना की सूचना मिलने पर धाकड़ भी तत्काल मंडी जा पहुंचे। उन्होंने मंडी पहुँचते ही सबसे पहले पीड़ित कृषक से बात की और उसके पक्ष में खड़े होकर मंडी प्रशासन से दोषी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद धाकड़ ने मंडी में पदस्थ सुपरवाइजर उपाध्याय को मौके पर बुलाया। उन्हें घटना से अवगत कराते हुए ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की अपनी बात दोहराई। इस पर सुपरवाइजर ने हंगामा कर रहे किसानों को समझाइश दी। साथ ही भाड़े पर मंडी में ट्रैक्टर चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर हंगामा कर रहे काश्तकार शांत हुए। इधर, पूर्व जनपद अध्यक्ष ने किसान के साथ दुर्व्यवहार व थप्पड़ मारने की घटना को लेकर अपना आक्रोश जताते हुए भाड़े पर चलने वाले दोनों ट्रैक्टरों को जब्त करवाकर मंडी परिसर में खडा करवा दिया। हालांकि देर शाम तक फरियादी किसान ने अपने साथ हुई घटना की लिखित में शिकायत मंडी कार्यालय में नहीं की थी। बताया जाता है कि लहसुन के कट्टे कम होने के कारण टोकन वितरण की बात पर किसान व ट्रैक्टर चालक के बीच उक्त घटना हुई। आरोप है कि मंडी प्रशासन की लापरवाही के चलते ही लहसुन मंडी में टोकन वितरण में धांधली होती है। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है।
उल्लेखनीय हधाकड़ स्वयं भी प्रगतिशील कृषक-होकर समय-समय पर किसानों के हित में खड़े नजर आते हैं। कृषि उपज मंडी में अन्नदाता के साथ अन्याय हो या सब्जी मंडी में किसानों के साथ गलत हो रहा हो अथवा जहां कहीं भी किसानों का शोषण हो रहा हो, पूर्व जनपद अध्यक्ष रामविलास धाकड़ अगर जावरा में मौजूद हो तो तुरन्त ही वहाँ पहुंच जाते हैं। मामले की पूरी जानकारी लेने के बाद सम्बंधित अधिकारी से चर्चा कर पीड़ित को न्याय दिला कर ही रहते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE