BREAKING NEWS
KHABAR : देवास पुलिस की कार्रवाई, थाना प्रभारी.. <<     BIG NEWS : सीएमओ की सख्ती से नगर पालिका के सफाई अमले.. <<     KHABAR : खेत तालाबों से जल संरक्षण और समृद्धि की ओर.. <<     BIG UPDATE: लंबे इंतजार के बाद नीमच लौटे उमराह.. <<     BIG VIDEO UPDATE: बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़!.. <<     VIDEO: देवास के खातेगांव में टीआई की मौत से गरमाई.. <<     BIG VIDEO NEWS: MP युवा कांग्रेस में बड़ा भूचाल, नीमच.. <<     KHABAR : उमराह से नीमच लौटे जायरीनों का फूल-मालाओं.. <<     REPORT : नीमच में दीपावली के पटाखा बाजार की.. <<     KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में तेंदुए का जानलेवा हमला,.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात.. <<     घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर 33 हजार की ठगी,.. <<     BREAKING: देवास में TI हत्याकांड का बड़ा एक्शन, मुख्य.. <<     BIG NEWS : नीमच में औद्योगिक विकास का नया अध्याय,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2024, 12:35 pm
BIG NEWS : फिर शर्मसार हुआ एमपी, 13 साल की मासूम और खेत में निंदाई काम, जब हुआ शाम का वक्त तो पहुंचे ये दरिंदे, फिर जैसे ही दिया हैवानियत की वारदात को अंजाम तो उड़ गए सबके होश, पीड़िता ने खाकी को सुनाई दर्द की वो दास्तां तो..., पढ़े खबर

Share On:-

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में बच्चियों से दुष्कर्म का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप की वारदात के बाद आए दिन लड़कियों के यौन शोषण के मामले थाने में आ रहे हैं। ऐसी ही एक वारदात टीकमगढ़ में हुई है, जहां विशेष समुदाय के दो युवकों ने 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। आरोपी उसे खेत में ले गए, जहां बारी-बारी उसके साथ दरिंदगी की।

दरअसल, पूरा मामला खरगापुर थाने की पचेर चौकी का है। जहां आजादी वाले दिन (15 अगस्त) को 8वीं कक्षा में रहने वाली दलित बच्ची से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने बताया कि “शाम 4 बजे मैं अपने खेत पर निदाई का काम कर रही थी। मां घर पर थी और पिता मजदूरी करने दिल्ली गए थे। तभी मेरे गांव के सलीम और लालू ने अपनी खेत की मेड पर खड़े होकर मुझे बुलाया। जैसे ही मैं वहां पहुंची, दोनों ने जबरन मुझे जमीन पर पटक दिया और मेरे कपड़े उतार दिए। इसके बाद बारी-बारी से मेरा रेप किया। उन्होंने धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से खत्म कर देंगे।”

 
तबीयत खराब हुई तो परिजनों को दी जानकारी
13 दिन बाद जब बच्ची की तबीयत खराब हुई तो अपनी मां को सारी बात बताई। इसके बाद उसके पिता को फोन कर जानकारी दी गई। 13 दिन बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। एफआईआर के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 
प्रभारी मंत्री ने कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की कही थी बात
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने टीकमगढ़ में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि मेरी पूरी कोशिश होगी की जिले में छोटे हो या बड़े, सभी अपराध पर कार्रवाई की जाए। सभी को न्याय मिले। अवैध उत्खनन के मामले भी देखूंगी।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE