मनासा। मध्यप्रदेश में सोयाबीन फसल की कीमत अपने पिछले 10 साल के न्यूनतम स्तर पर चल रही है। वर्तमान में सोयाबीन की जो कीमत है। वहीं कीमत 10 साल पूर्व भी थी। इसे लेकर किसानों में भारी असंतोष है।
वही देवरी खवासा के किसान भाइयों ने देर रात चारभुजा मंदिर परिसर पर एकत्रित होकर मोहन सरकार से यह मांग की है कि सोयाबीन की फसल का भाव 6000 हो क्योंकि लागत मूल्य से काफी कम भाव में सोयाबीन की फसल बिक रही है। यहां के किसानों की नाराजगी अब आंदोलन में बदलती नजर आ रही। देवरी खवासा के किसानों ने निर्णय लिया की सोयाबीन फसल के भाव को देखते हुए एसडीम और कलेक्टर को जल्द ज्ञापन दिया जाएगा। साथ ही मांग करेंगे कि सोयाबीन की फसल का भाव अधिकतम 6000 हजार रुपए तक होना चाहिए।
इस दौरान किसान मदनलाल पटेल, अंबाराम गुर्जर, इंद्रमल पाटीदार, घनश्याम पाटीदार आजाद, मोहनलाल नागदा सहित गांव के किसान एकत्रित हुए और सरकार से मांग की के जल्द सोयाबीन की फसल का भाव बढ़ाया जाए नहीं तो किसान मजबूरन कोई ठोस निर्णय लेने पर मजबूर होंगे।