नीमच। शहर के आंबेडकर कॉलोनी निवासी एक 37 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक का नाम नरेंद्र पिता बाबूलाल धनगर है। नरेंद्र अंबेडकर कॉलोनी का निवासी है। नरेंद्र की बहन और परिवार का आरोप है कि एक महिला सहित चार व्यक्तियों द्वारा मेरे भाई की हत्या की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्र करीब 10 दिनों से घर पर नहीं था। परिवार जनों द्वारा बताया गया कि हमें इस तरह की सूचना मिली कि 18 तारीख को उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। नीमच के एक जिला चिकित्सालय के बाद उसे अहमदाबाद के लिए रेफर किया गया था। आज जब बॉडी आई तब हमें पता चला कि नरेंद्र की मौत हो गई है।
नरेंद्र की बहन ने कहा कि हमने घर पर पता करने की कोशिश की थी, वहां ताला लग रहा था। नरेंद्र की पत्नी झारखंड रहती है। वह लिव इन में विगत 5-6 वर्षों से एक महिला के साथ रह रहा था। वहीं केंट थाना प्रभारी पुष्पा सिंह ने बताया कि पुलिस पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच करेगी। फिलहाल कुछ कहना कठिन है। नरेंद्र की मौत की सूचना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। नीमच के जिला चिकित्सालय में शव का परीक्षण किया जा रहा है।