नीमच। जिले की नयागांव पुलिस ने गश्त के दौरान गोरक्षा दल के सदस्यों की सूचना पर गोवंश की तस्करी करते 2 ट्रक को पकड़ा है। इन ट्रकों में 26 गोवंश भरे थे। मौके से 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि सुबह गश्त के दौरान गोरक्षा दल के सदस्यों ने सूचना दी कि वाहन क्रमांक पीबी 03 बीपी 6994 तथा पीबी 10 एचजेड 3613 ट्रक में अवैध रूप से गोवंश को वध के लिए धुलिया महाराष्ट्र लेकर जाने वाले हैं। वाहन चेक किए तो अंदर गोवंश को क्रूरतापूर्वक भर रखा था जिनकी सांसें चल रही थीं। अंदर चारे व पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी।
वाहन चालकों व उनके साथियों से पूछताछ करने पर बताया कि गोवंश को वध के लिए धुलिया महाराष्ट्र ले जा रहे थे। आरोपी दर्शन खान पिता बारू खान (58) निवासी मैरासी निवासी वलिया कॉलेज के पास गोपालपुर जिला लुधियाना, अंग्रेज सिंह पिता बलवेन्दर सिंह जाट (27) निवासी बरनाला सिटी हठायारोड जीटी मोहल्ला जिला बरनाला पंजाब, हरीश उर्फ गोलू पिता जाहिद घोटा (19) निवासी सराय बेहलिन मेरठ उप्र, गरजीत सिंह पिता आत्मासिंह सिख (35) निवासी नेहनवाला भटिंडा पंजाब, मंगल सिंह पिता नचत्तर सिंह सिख (31) निवासी तोबा साहिब गुरुद्वारा के पास मोगा रनसिंह कलन पंजाब को गिरफ्तार किया। दोनों ट्रक जब्त किए। प्रकरण दर्ज का जांच प्रारंभ की। नयागांव पुलिस ने पकड़े ट्रक।