चितौड़गढ़। हर घर विप्र सेना के तहत जिले की प्रत्येक पंचायत स्तर पर विप्र सेना कार्यकारणी के लिए विप्र सेना ने जिले की शेष तहसीलों पर युवा जिलाध्यक्ष नरेश मेहता ने अध्यक्षो की घोषणा की साथ ही उन्हे अतिशीघ्र कार्यकरणी बना प्रत्येक पंचायत पर विप्र सेना निर्माण की शपथ दिलाई।
विप्र सेना युवा जिलाध्यक्ष नरेश मेहता ने बताया कि प्रदेश निर्देशानुसार विप्र सेना का जिलास्तरीय सदस्यता अभियान की शुरुवात जल्द की जाएगी जिसमें जिले में दस हजार नए सदस्य बनाए जाएंगे साथ ही प्रत्येक ब्रह्म निवास से एक सदस्य को विप्र सेना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत जिले में कार्यकरणी का विस्तार अतिशीघ्र किया जा रहा है जिसके तहत आज विभिन्न तहसील कार्यकरणी के साथ ब्लॉक कार्यकारणी का विस्तार किया गया जिसमें भूपालसागर तहसील अध्यक्ष पद पर लुनेरा के अशोक जोशी,कपासन भट्टो के बामनिया के पवन भट्ट,राशमी डिंडोली के आशीष शर्मा,डूंगला बड़वई के पवन जोशी,बेगू आदित्य पंचोली को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किये साथ ही अतिशीघ्र अपनी कार्यकारणी का विस्तार करने की शपथ दिलाई। कार्यकारिणी विस्तार एवं सदस्यता के लिए जल्द ही प्रत्येक तहसील स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी एवं युवा सम्मेलन आयोजित कर अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे।