BREAKING NEWS
KHABAR : देवास पुलिस की कार्रवाई, थाना प्रभारी.. <<     BIG NEWS : सीएमओ की सख्ती से नगर पालिका के सफाई अमले.. <<     KHABAR : खेत तालाबों से जल संरक्षण और समृद्धि की ओर.. <<     BIG UPDATE: लंबे इंतजार के बाद नीमच लौटे उमराह.. <<     BIG VIDEO UPDATE: बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़!.. <<     VIDEO: देवास के खातेगांव में टीआई की मौत से गरमाई.. <<     BIG VIDEO NEWS: MP युवा कांग्रेस में बड़ा भूचाल, नीमच.. <<     KHABAR : उमराह से नीमच लौटे जायरीनों का फूल-मालाओं.. <<     REPORT : नीमच में दीपावली के पटाखा बाजार की.. <<     KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में तेंदुए का जानलेवा हमला,.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात.. <<     घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर 33 हजार की ठगी,.. <<     BREAKING: देवास में TI हत्याकांड का बड़ा एक्शन, मुख्य.. <<     BIG NEWS : नीमच में औद्योगिक विकास का नया अध्याय,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 30, 2024, 8:06 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की डीएसबी व बेंगू थाना पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई, 12 प्लॉस्टिक के कट्टों में क्विंटलों से भरा था माल, अंधेरा का फायदा उठाकर ट्रैक्टर छोड़ भाग तस्कर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ। जिला विशेष शाखा टीम व थाना बेंगू पुलिस जाब्ता द्वारा अवैध डोडा परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुवे बेंगू थाना क्षेत्र में 12 प्लास्टिक कट्टों में कुल 202.720 किलोग्राम मय वारदान परिवहन करते हुए जब्त किया गया।
 जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में लोकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। उक्त अभियान के तहत् जिला विशेष शाखा टीम के प्रभारी जोधाराम पु.नि. मय टीम को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि थाना बेंगू क्षेत्र में अवैध डोडा चुरा का परिवहन किया जा रहा हैं। उक्त मुखबीर की सूचना विश्वसनीय होने पर जिला विशेष शाखा प्रभारी ने तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुवे आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर उक्त सूचना थाना बेंगू पर दी गई, जिस पर थानाधिकारी बेंगू मय पुलिस जाब्ता कानि हैडकानि भगवानलाल, कानि. मनोहर, प्रकाश, राधेश्याम, राजेन्द्र, राधेश्याम मय जीप सरकारी मय चालक के बेंगू से रवाना हो गस्त करता हुआ पाछुदा पहुंचा जहां जरिये मुखबीर सूचना मिली कि एक व्यक्ति ट्रेक्टर के टीलर पर डोडाचूरा के कट्टे रखकर गणेशपुरा से मड़ावदा की तरफ जा रहा हैं। उक्त सूचना विश्वसनीय होने से गणेशपुरा गांव से मडावदा की रोड़ पर पहुंचा जहां एक ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर को कच्चे रास्ते में खड़ा करके लाईट बंद कर अंधेरा का फायदा उठाकर खेतों की तरफ भाग गया। ट्रेक्टर के टीलर पर रखे कट्टो की तलाशी ली तो कट्टों के अन्दर अधकुचला अवैध डोडा चुरा भरा होना पाया गया। ट्रेक्टर के टीलर पर रखे सभी कुल 12 प्लास्टिक क‌ट्टों में अवैध अधकुचला डोडा चुरा भरा हुआ पाया, जिनका कुल वजन कुल 202.720 किलोग्राम मय वारदान होना पाया गया। ट्रेक्टर की तलाशी के दौरान उक्त अवैध अधकुचला डोडा चुरा परिवहन हेतु कोई अनुज्ञापत्र या लाईसेंस नहीं होना पाया। ट्रेक्टर के टीलर पर कुल 12 प्लास्टिक क‌ट्टों में कुल 202.720 किलोग्राम अवैध अधकुचला डोडा चुरा के संबंध में थाना बेंगू पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी हैं।
पुलिस टीम में डीएसबी टीम प्रभारी जोधाराम, पुलिस निरीक्षक ,हैड कानि मुश्ताक खान, कानि रमेश, कानि. रोशन शामिल रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE