BREAKING NEWS
KHABAR : देवास पुलिस की कार्रवाई, थाना प्रभारी.. <<     BIG NEWS : सीएमओ की सख्ती से नगर पालिका के सफाई अमले.. <<     KHABAR : खेत तालाबों से जल संरक्षण और समृद्धि की ओर.. <<     BIG UPDATE: लंबे इंतजार के बाद नीमच लौटे उमराह.. <<     BIG VIDEO UPDATE: बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़!.. <<     VIDEO: देवास के खातेगांव में टीआई की मौत से गरमाई.. <<     BIG VIDEO NEWS: MP युवा कांग्रेस में बड़ा भूचाल, नीमच.. <<     KHABAR : उमराह से नीमच लौटे जायरीनों का फूल-मालाओं.. <<     REPORT : नीमच में दीपावली के पटाखा बाजार की.. <<     KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में तेंदुए का जानलेवा हमला,.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात.. <<     घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर 33 हजार की ठगी,.. <<     BREAKING: देवास में TI हत्याकांड का बड़ा एक्शन, मुख्य.. <<     BIG NEWS : नीमच में औद्योगिक विकास का नया अध्याय,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2024, 3:40 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की पिपलिया मंडी थाना पुलिस और संपत्ति संबंधी अपराध, जब एक्शन में आए अधिकारी तो मिली ये बड़ी सफलता, जेवरात व नकदी के साथ हत्थे चढ़े दो बदमाश, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। अभिषेक आनंद पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में शीघ्र पतारसी हेतु विशेष कार्ययोजना बनाकर निराकरण करने हेतु जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है जिसका जिला स्तरीय पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी द्वारा किया जा रहा है। उक्त के अनुक्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ नरेन्द्र सोलंकी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपलिया मण्डी विक्रम सिंह ईवने के नेतृत्व में थाना पिपलिया मण्डी की टीम द्वारा दिनांक 31.08. 2024 को ग्राम बालागुड़ा स्थित सुरजमल पोरवाल के उपरी मंजिल 3 कमरों के ताला, अलमारी दीवान तोड़कर सोने, चांदी के जेवरात एवं नगदी अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गये। विवेचना में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गये जेवरात में से 2 सोने की चूंड़ियां, 1 सोने टीका, 20 सोने के मोती, एक जोड़ चांदी पायजब, दो कड़े चांदी के पैर में पहनने के एवं नगदी 45 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल टीवीएस कंपनी बिना नंबर कुल कीमती 5,00,000/- पांच लाख रूपयों की बरामद किये गये है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16.08.204 को फरियादी सुरजमल पोरवाल पिता गणपतलाल पोरवाल निवासी ग्राम बालागुढ़ा द्वारा थाना पिपलियामण्डी पर रिपोर्ट कर लेख कराया कि, उसके उसके महादेव चौक स्थित मकान में दिनांक 15 एवं 16.08.204 के रात्रि में अज्ञात बदमाशों द्वारा मकान के उपरी मंजिल पर बने तीन कमरों में ताला, अलमारी, दीवान व पंलग को तोड़कर उसमें रखे नगदी व सोने, चांदी के जेवरात चोरी करने करना बताया जिस पर थाना पिपलियामण्डी पर अपराध कमांक 194/24 धारा 331 (4), 305 भा. न्या. संहितार 2023 का पंजीबद्ध किया गया।

मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी पिपलियामण्डी विक्रम सिंह ईवने के नेतृत्व में उनि रीतेश नागर चौकी प्रभारी पुलिस चौकी पिपलियामण्डी की टीम गठित कर घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों एवं घटना के संभावित मार्गाे के फुटेज का अवलोकन किया गया जिसमें दिनांक 15,16.08.2024 के मध्य रात्रि को घटना स्थल पर इस संबंध में रूट के सम्पूर्ण सीसीटीवी फुटेजों को देखा गया जो की मोटर सायकल से अज्ञात बदमाशों ने आकर घटना कारित करने के बाद बालागुड़ा से नीमच तरफ जाना दर्शित हुए है। मुखबिर तंत्र के माध्यम से पतारसी करते मोटर सायकल की शिनाख्त की गई एवं इस संबंध में मुखबिर तंत्र के माध्यम से उक्त मोटर सायकल की पतारसी करने के प्रयास करने पर आरोपी अंकित पिता मुकेश बाछड़ा निवासी चड़ौली थाना नीमचसिटी जिला नीमच एवं उसका साथी गोविंद पिता बाबुलाल बाछड़ा निवासी बरखेड़ा मोया थाना कुकडेश्वर जिला नीमच को गिरफ्तार करने पर वारदात को अपने फरार साथियों मोहित उर्फ भाग्या पिता सुरेश बाछड़ा नि. चड़ौली, अंकित पिता सुरज बाछड़ा नि. चड़ौली, विजय पिता रायसिंह बाछड़ा नि. देपालपुर पिपलियारूण्डी थाना मनासा, जिला नीमच, रविन्द्र पिता नरेन्द्र बाछड़ा नि. देपालपुर के साथ मोटर सायकल से बालागुड़ा में चोरी करना स्वीकार किया एवं गिर, आरोपियों के मेमोरण्डम पर चोरी गये जेवरात में से 2 सोने की चूड़ियां, 1 सोने टीका, 20 सोने के मोती, एक जोड़ चांदी पायजब, दो कड़े चांदी के पैर में पहनने के एवं नगदी 45 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल टीवीएस कंपनी बिना नंबर कुल कीमती 5,00,000/- पांच लाख रूपयों की बरामद किये गये। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर शेष चोरी किये गये जेवरात जावद के सुनार रवि पिता मुरलीधर सोनी एवं दीपक पिता मुरलीधर सोनी को बेचना बताया गया है इस पर दोनों चोरी का माल खरीदने वाले रवि एवं दीपक सोनी को आरोपी बनया जाकर तलाश की जा रही है। इस प्रकार गठित टीम द्वारा अपने कार्य के अतिरिक्त परिश्रम एवं गहनता से कार्यवाही कर सराहनीय सफलता प्राप्त की गई है।

जप्त मश्रुका- 
2 सोने की चूंड़ियां, 1 सोने टीका, 20 सोने के मोती, एक जोड़ चांदी पायजब, दो कड़े चांदी के पैर में पहनने के एवं नगदी 45 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल टीवीएस कंपनी बिना नंबर कुल कीमती 5,00,000/- पांच लाख रूपये।

गिरफ्तार आरोपी- 
- अंकित पिता मुकेश बाछड़ा निवासी चड़ौली थाना नीमचसिटी जिला नीमच, 2-गोविंद पिता बाबुलाल बाछड़ा निवासी बरखेड़ा मोया थाना कुकड़ेश्वर जिला नीमच

फरार आरोपी- 
- फरार मोहित उर्फ भाग्या पिता सुरेश बाछड़ा नि. चड़ौली,
- अंकित पिता सुरज बाछड़ा नि. चड़ौली,
- विजय पिता रायसिंह बाछड़ा नि. देपालपुर पिपलियारूण्डी थाना मनासा, जिला नीमच,
- रविन्द्र पिता नरेन्द्र बाछड़ा नि. देपालपुर,
- सुनार रवि पिता मुरलीधर सोनी निवासी जावद जिला नीमच एवं
- दीपक पिता मुरलीधर सोनी निवासी जावद, जिला नीमच

सराहनीय कार्य- 
निरी. विक्रमसिंह ईवने, सूबेदार सत्येन्द्रसिंह राजपुत सायबर, उनि रीतेश नागर, चौकी प्रभारी, पिपलियामण्डी, उनि नितिन कुमावत, सउनि कैलाश कुमरे, जिला खण्डवा, प्रआर धीरेन्द्रसिंह, मंगलसिंह, दिलावरसिंह, दशरथ मालवीय, हरदेश वर्मा, भूपेन्द्रसिंह, आर. पवन पाटीदार, वाजिद, जुगलकिशोर, शांतिलाल वं चालक सुन्दरसिंह सायबर टीम आशिष बैरागी सायबर, मुजफ्फर, आर. मनीष, गौरव सिंह सिकरवार सायबर, की टीम द्वारा सराहनीय भूमिका रही ।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE