BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2024, 8:11 pm
BIG NEWS : एनडीपीएस प्रकरण में षडयंत्रपूर्वक कार्रवाई के मामले में निलंबित पुलिस उप निरीक्षक गिरफ्तार, टेम्पों से जब्त की गई एमडी पाउडर की कार्रवाई में संदिग्ध पाई गई थी भूमिका, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मंडफिया थाने में दिनांक 27 अक्टूबर 2023 के एनडीपीएस प्रकरण में षड्यंत्रपूर्वक कार्यवाही के मामले में निलंबित पुलिस उप निरीक्षक गिरफ्तार ।

जिला पुलिस अधीक्षक चितौडगढ़ सुधीर जोशी ने बताया कि प्रकरण संख्या 131/2023 धारा 8/22. 29 एनडीपीएस एक्ट थाना मण्डपिया जिला चितौडगढ़ में यशवन्त सौलकी तत्कालीन उप निरीक्षक पुलिस थाना मण्डपिया हाल निलम्बित रिजर्व पुलिस लाईन राजसमन्द की दिनांक 27. अक्टूबर.2023 को गीदाखेडा गाँव में टेम्पों से जब्त की गई एमडी पाउडर की कार्यवाही में भूमिका संदिग्ध पाई गयी व दोषपूर्ण कार्यवाही में आरोपी भंवरलाल खटीक को गिरफ्तार किया जो अनुसंधान से दोषपूर्ण पाया गया। प्रकरण में उक्त एमडी पाउडर पोखर खटीक, प्यारचन्द्र खटीक ने मीरा कीर के मार्फत, टेम्पों में रखा था जिस पर उक्त तीनों को पूर्व में गिरफतार किया गया। प्रकरण में भी यशवन्त सौलकी का षडयंत्र में शामिल होना पाया जाने से दिनांक 30. अगस्त.2024 को उच्चाधिकारियों के निर्देशन में  यशवन्त सौलकी तत्कालीन उप निरीक्षक पुलिस थाना मण्डपिया हाल निलम्बित रिजर्व पुलिस लाईन राजसमन्द को जोधपुर से डिटेन कर चितौडगढ़ लाया गया व प्रकरण के सम्बन्ध में पुछताछ कर अनुसंधान किया गया। प्रकरण का अनुसंधान शिवप्रकाश आरपीएस पुलिस उप अधीक्षक वृत ग्रामीण चितौडगढ़ द्वारा किया जा रहा है। मामला हाजा में यशवन्त सोलकी को बाद पुछताछ नियमानुसार प्रकरण में गिरफतार कर दिनांक 31अगस्त  2024 को आरोपी यशवन्त सौलकी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। प्रकरण में विस्तृत अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE