BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2024, 8:25 pm
BIG NEWS : कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, 327 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा सहित टाटा टेम्पो जब्त, 02 अभियुक्त गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान टाटा टेम्पो से  327 किलो 500 ग्राम अवैध अफिम डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफतार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अधिकाधिक कार्यवाही हेतु परबत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय चित्तौडगढ एंव बद्री लाल आर.पी.एस वृताधिकारी निम्बाहैडा एवं रामसुमेर पु.नि. थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहैडा के निर्देशन मे दिनाक 30.08.2024 को गोकुल लाल डागी उप निरीक्षक मय जाप्ता की टीम का गठन किया गया।

इस पर दिनांक 30.08.2024 को गोकुल लाल डांगी उप निरीक्षक थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा मय जाप्ता मय बोलेरो सरकारी चालक गस्त करता हुआ जलिया चौक पोस्ट पर नाकाबन्दी शुरू कि दौराने नाकाबन्दी के एक टाटा कम्पनी का टेम्पो  का चालक अशोक विश्नोई पिता श्रीराम जाति विश्नोई उम्र 35 साल पैशा ड्राईवरी निवासी गोदारो की ढाणी हनुमान नगर फींच पुलिस थाना लूणी जिला जोधपुर एंव उसका साथी राजमल पिता शान्ति लाल जाति बारेठ उम्र 30 साल निवासी गोमाणा पुलिस थाना छोटी सादडी जिला प्रतापगढ के कब्जे शुदा टाटा कम्पनी का टेम्पो  की तलासी में टेम्पो पर अम्बुजा सीमेन्ट के विज्ञापन लगे हुऐ होकर के टेम्पो के पीछे पर्स एंव साईडो मे स्कीन बनी होकर उक्त स्कीम मे खुला एंव प्लास्टिक के कट्टो मे अवैध अफीम डोडा चुरा भरा हुआ होने से उक्त अफीम डोडा चुरा को साथ लाये प्लास्टिक के 17 कट्टो मे भरा गया जिनका तौल किया गया तो कूल वजन 327 किलो 500 ग्राम अफीम डोडा चुरा मय बारदान के हुआ, उक्त अफीम डोडा चुरा को जब्त कर घटना में प्रयुक्त टाटा कम्पनी का टेम्पो  को वजह सबुत जब्त कर अभियुक्त अशोक विश्नोई एंव राजमल को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।     

गिरफतार अभियुक्त-
- अशोक विश्नोई पिता श्रीराम जाति विश्नोई उम्र 35 साल पैशा ड्राईवरी निवासी गोदारो की ढाणी हनुमान नगर फींच पुलिस थाना लूणी जिला जोधपुर 
- राजमल पिता शान्ति लाल जाति बारेठ उम्र 30 साल निवासी गोमाणा पुलिस थाना छोटी सादडी जिला प्रतापगढ राजस्थान 

पुलिस टीम-   
गोकुल लाल उ.नि. , हरविन्द्र सिंह हैड कानि.,  रणजीत कानि नं., विजय सिह कानि., जगदीश कानि ,अमित कानि  ,रतनसिंह कानि., राकेश कानि. ,रामकेश कानि. , तेजराम  कानि.चालक

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE