BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: 2.81 लाख हस्ताक्षरों के साथ गूंजा गो सम्मान.. <<     माउंट आबू में मतदान जागरूकता अभियान,.. <<     BIG NEWS : 2.81 लाख हस्ताक्षरों की ताकत, गौ सम्मान की.. <<     BIG NEWS : खंडवा पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव,.. <<     मनासा में बारिश का इंतजार:किसान चिंतित, अच्छी.. <<     नाभावंशी फूल माली समाज बांगड़दा मंडल की बैठक.. <<     BIG NEWS : काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स दान,.. <<     NEWS : मतदान जागरूकता अभियान के तहत सेंट जोसेफ.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार- 2026.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही लोकतंत्र सेनानी योगीराज रंजन.. <<     KHABAR : अच्छी वर्षा की कामना को लेकर भाटखेड़ी में.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम.. <<     VIDEO NEWS: गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने की.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में दर्दनाक हादसा, घर में खेल रहा.. <<     KHABAR : नाभावंशी फूल माली समाज बांगड़दा मंडल की.. <<     BIG NEWS : कैलाश मकवाना के बाद कौन संभालेगा पुलिस.. <<     BIG NEWS : गौ सम्मान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2024, 2:51 pm
BIG NEWS : कोतवाली पुलिस को मिली सफलता, पुख्ता सूचना पर जब घेराबंदी कर खाकी ने ली लोडिंग वाहन की तलाशी तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, 30 लाख रूपए का अवैध माल जप्त, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर    

Share On:-

शाजापुर। शहर की कोतवाली पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने करीब 30 लाख रुपए कीमत की चंदन की लकड़ी को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाये जाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के पालन में चंदन तस्कारों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।
दिनांक 01 सितम्बर 2024 को मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपनी सफेद रंग के लोडिंग वाहन में चंदन की तस्करी कर इंदौर तरफ जा रहा है। उक्त मुखबिर की सुचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिसके संबंध में थाना प्रभारी द्वारा टीम का गठन कर उनि जया सुनेरी, प्रआर 56 विष्णु, प्रआर 335 मोहन पटेल, आर 390 संजय, आर 457 विशाल, आर 226 मिथुन को मय वाहन चालक आर 352 जितेन्द्र को रवाना होकर भरड जोड़ के पास पहुँचे जहाँ संदेही वाहन का पीछा कर उसे भरड जोड के आगे पुलिया पर घेरा बंदी कर पकड़ा। वाहन की तलाशी लेते उसके अंदर अवैध रूप से परिवहन कर करीबन 300 किलोग्राम चंदन कीमती करीबन 30 लाख रु का पाया गया। उक्त परिवहन करने वाले आरोपीगण/चंदन तस्कर अबुवकर सिद्धिक पिता मुसा निवासी पदुबेदु निल्याडी जिला दक्षिण कन्नड राज्य कर्नाटक, अब्दुल अजीज पिता उस्मान निवासी सफानगर उप्पीनंगड़ी जिला दक्षिण कन्नड राज्य कर्नाटक को गिरफ्तार किया गया। जिसे जल्द ही माननीय न्यायालय में पेश किया जावेगा।
उपरोक्त चंदन तस्करों को मय चंदन के गिरफ्तार किये जाने में निरीक्षक बृजेश मिश्रा, उनि जया सुनेरी, प्रआर 56 विष्णु, प्रआर 335 मोहन पटेल, आर 390 संजय, आर 457 विशाल, आर 226 मिथुन को मय वाहन चालक आर 352 जितेन्द्र की सराहनीय भुमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE