चित्तौड़गढ़। कपासन थाना पुलिस ने कस्बे में संतोषी माता मंदिर मे हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चोरी किया गया सम्पूर्ण माल चांदी के तीन छतर, हार व एक मुकुट, एक सोने की नथ बरामद की है। आरोपी पूर्व में हत्या, चोरी, नकबजनी, के मुकदमों में गिरफ्तार हो चुका है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में हुई नकबजनी व चोरियों के विरूद्ध कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिले के समस्त पुलिस अधिकारीयों को निर्देशित किया गया। इसी कम में पर्वतसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय चित्तौडगढ एवं अनिल सारण पुलिस उप अधीक्षक वृत कपासन जिला चित्तौड़गढ़ के सुपरविजन में रतन सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना कपासन से टीम गठित की गई।
27 अगस्त 2024 को प्रार्थी प्रवीण व्यास पिता मांगी लाल बारेगामा निवासी ब्रह्मपुरी मोहल्ला कपासन ने एक रिपोर्ट थाना कपासन पर पेश की कि जन्माष्टमी के दिन शाम के समय प्रसाद वितरण करने के बाद सन्तोषी माता के मन्दिर के गेट लगा कर ताला गया था। रात्रि करीब 01.30 बजे के आस पास सन्तोषी माता के मन्दिर का ताला तोडकर कोई अज्ञात व्यक्ति सन्तोषी माता की मूर्ति के चांदी तीन छतर, हार व एक मुकुट व एक सोने की नथ चोरी कर ले गया है।
उक्त रिपोर्ट पर पुलिस थाना कपासन पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
उक्त वारदात को ट्रेस करने के लिए थानाधिकारी कपासन रतनसिह पुनि ने टीम का गठन किया। गठीत टीम द्वारा तकनीकी व सीसीटीवी फुटेज से अनुसंधान करते हुए नकबजनी की वारदात करने वाले रतन लाल उफ पीरू लाल पिता चन्नी लाल कालबेलिया से पूछताछ कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया हैं उक्त घटना मे चोरी किया गया माल माताजी के गहने, छतर, मुकुट, हार व सोने की नथ अभियुक्त के घर से बरामद किया गया। विस्तृत अनुसंधान जारी हैं।
अभियुक्त रतन लाल उर्फ पीरू लाल द्वारा वर्ष 2019 मे गांव रूपा खेडी थाना कपासन मे रात्रि मे अपने घर मे सोई हुइ महिला के साथ मारपीट कर लूट व मर्डर किया था जिसमे अभियुक्त गिरफ्तार होकर जेल गया था। आरोपी लगातार पांच साल तक जेल में रहा था और एक महिने पहले ही अभियुक्त रतन जेल से जमानत होकर बाहर आया था और आते ही वापस सन्तोषी माता के मन्दिर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।
उक्त कार्यवाही में टीम के निम्न सदस्यों का योगदान रहा-
पुलिस टीम में रतन सिह पुनि, लादुलाल उप निरीक्षक, चैना राम कानि, जितेन्द्र कानि, वेदप्रकाश कानि शामिल रहे।
इस कार्यवाही मे थाना कपासन के कानि चैनाराम व कानि जितेन्द्र कुमार की विशेष भूमिका रही।