देवास। शहर के कालानीबाग के सी सेक्टर में दिनदहाड़े अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने 60 सेकंड में बाइक का लॉक तोडकऱ चोरी की घटना को अंजाम दिया।बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे मे केद हो गई।रविवार दोपहर में बाइक पर सवार तीन युवक गार्डन के सामने पहुंचे। पीछे बैठा बाइक सवार उतर कर बाइक के पास गया, इधर उधर देखकर हैंडल लॉक तोडकर बाइक को धकाकर चालू करते हुए लेकर चला गया। इसके साथ आए तो दो अन्य साथी भी उसके पीछे बाइक लेकर निकल गए। रहवासी मोहम्मद आसिफ ने बताया कि उनके यहां बाइक से रिश्तेदार आए थे और उन्होंने गार्डन के पास बाइक खड़ी की थी। जब वह अंदर थे तो बाइक से आए तीन बदमाश बाइक चुरा ले गये। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। कोतवाली थाने पर घटना की जानकारी दी है। एक साल पहले बाइक खरीदी थी। मामले में कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।