नीमच। नीमच पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए गांव छायन के एक मकान से भारी मात्रा में अवैध 108 लीटर अंग्रेजी व देशी शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अकिंत जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिह सिसोदिया एवं नपुअ नीमच अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में अवैध शराब धरपकड के अभियान के दौरान थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम थाना नीमच सिटी द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 01 सितम्बर 2024 को मुखबीर की सुचना पर ग्राम छायन में दबिश देकर आरोपी अनिल पिता जालमसिंह सौंधीया निवासी छायन के मकान में भरी अवैध शराब 200 क्वार्टर देशी प्लेन शराब, 250 क्वार्टर मसाला शराब और 54 बियर की केन कुल 108 लीटर शराब जप्त की गई। उक्त कार्य मे थाना प्रभारी नीमच सिटी व टीम का सराहनीय योगदान रहा।