BREAKING NEWS
KHABAR : देवास पुलिस की कार्रवाई, थाना प्रभारी.. <<     BIG NEWS : सीएमओ की सख्ती से नगर पालिका के सफाई अमले.. <<     KHABAR : खेत तालाबों से जल संरक्षण और समृद्धि की ओर.. <<     BIG UPDATE: लंबे इंतजार के बाद नीमच लौटे उमराह.. <<     BIG VIDEO UPDATE: बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़!.. <<     VIDEO: देवास के खातेगांव में टीआई की मौत से गरमाई.. <<     BIG VIDEO NEWS: MP युवा कांग्रेस में बड़ा भूचाल, नीमच.. <<     KHABAR : उमराह से नीमच लौटे जायरीनों का फूल-मालाओं.. <<     REPORT : नीमच में दीपावली के पटाखा बाजार की.. <<     KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में तेंदुए का जानलेवा हमला,.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात.. <<     घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर 33 हजार की ठगी,.. <<     BREAKING: देवास में TI हत्याकांड का बड़ा एक्शन, मुख्य.. <<     BIG NEWS : नीमच में औद्योगिक विकास का नया अध्याय,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2024, 11:00 am
BIG NEWS : फिर शर्मसार हुआ एमपी, कक्षा आठवीं की नाबालिग छात्र और हॉस्टल में रहने वाले पांच सीनियर, जब पांचो ने मिलकर दिया इस वारदात को अंजाम तो उड़ गए सब के होश, जाने क्या हैं पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

नर्मदापुरम। शहर के एक नामी शासकीय स्कूल में एक नाबालिग छात्र के साथ सामूहिक कुकर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कक्षा आठवीं के नाबालिग छात्र के साथ उसी स्कूल के हॉस्टल में रहने वाले पांच सीनियर छात्रों ने घटना को अंजाम दिया। आरोपी छात्र भी नाबालिग है। पीड़ित छात्र की शिकायत पर देहात पुलिस ने आरोपी पांचों नाबालिग छात्रों के खिलाफ धारा 377, 294, 323, 506, 34 पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।


2 साल से 5 आरोपी नाबालिग से कर रहे थे कुकर्म
जानकारी के अनुसार लगभग 2 साल से आरोपी पांचों नाबालिग कुकर्म कर रहे थे। घटना के बारे में दूसरे छात्रों को पता चलने पर पीड़ित को चिढ़ाने लगे, जिससे छात्र डिप्रेशन में चला गया। तबीयत खराब होने पर हॉस्टल से पीड़ित छात्र को परिजन घर ले गए। पूछताछ करने पर पीड़ित छात्र ने घटना बारे में जानकारी दी। पीड़ित छात्र के पिता ने स्कूल के प्राचार्य को मामले की शिकायत की और आरोपियों पर कार्रवाई करने को कहा। प्राचार्य ने पीड़ित छात्र के परिजन को आश्वासन दिया और कार्रवाई नहीं की। परेशान पीड़ित छात्र ने स्कूल से टीसी लेकर देहात थाने में एफआईआर लिखाई है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने बताया पीड़ित नाबालिग छात्र ने जुलाई 2022 में प्रवेश लिया था। उसी स्कूल के हॉस्टल में वह रहता था। उसके क्लास में पढ़ने वाले दोस्त और कुछ सीनियर छात्रों ने उसका यौन शोषण किया। आरोपी साल 2022 से दिसंबर 2023 तक यौन शोषण किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE