BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: 2.81 लाख हस्ताक्षरों के साथ गूंजा गो सम्मान.. <<     माउंट आबू में मतदान जागरूकता अभियान,.. <<     BIG NEWS : 2.81 लाख हस्ताक्षरों की ताकत, गौ सम्मान की.. <<     BIG NEWS : खंडवा पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव,.. <<     मनासा में बारिश का इंतजार:किसान चिंतित, अच्छी.. <<     नाभावंशी फूल माली समाज बांगड़दा मंडल की बैठक.. <<     BIG NEWS : काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स दान,.. <<     NEWS : मतदान जागरूकता अभियान के तहत सेंट जोसेफ.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार- 2026.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही लोकतंत्र सेनानी योगीराज रंजन.. <<     KHABAR : अच्छी वर्षा की कामना को लेकर भाटखेड़ी में.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम.. <<     VIDEO NEWS: गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने की.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में दर्दनाक हादसा, घर में खेल रहा.. <<     KHABAR : नाभावंशी फूल माली समाज बांगड़दा मंडल की.. <<     BIG NEWS : कैलाश मकवाना के बाद कौन संभालेगा पुलिस.. <<     BIG NEWS : गौ सम्मान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2024, 7:39 pm
BIG NEWS : पुलिस थाना गंगरार व साईबर सैल टीम की संयुक्त कार्यवाही, मुंगफली का कंटेनर खुर्द बुर्द के चार आरोपी गिरफ्तार, 256 कट्टे मुंगफली तथा कंटेनर बरामद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । गंगरार थाना पुलिस तथा सायबर सेल की टीम ने  मुंगफली के कंटेनर को  खुर्द बुर्द करने की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 256 कटटे मुंगफली तथा कंटेनर को बरामद किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में हुई नकबजनी व चोरियों के विरूद्ध कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिले के समस्त पुलिस अधिकारीयों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय चित्तौडगढ़ परबतसिंह एवं डीएसपी गंगरार रामेश्वर लाल के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना गंगरार  फुलचन्द टेलर पुलिस निरिक्षक व साईबर सैल टीम की संयुक्त टीम गठीत की गई।

27 अगस्त 2024 को प्रार्थी नमन पिता सचीन जैन निवासी प्रितमपुरा नई दिल्ली ने रिपोर्ट दी की  17 अगस्त 2024 को ऐटा उतरप्रदेश से कन्टेनर मे कुल 517 कटटे मुंगफली भरकर राजकोट गुजरात के लिए रवाना किया था जो कन्टेनर चालक द्वारा रास्ते मे कंटेनर मे भरी हुई मुंगफली को खुर्द बुर्द कर कंटेनर को महालक्ष्मी होटल डेट के पास छोडकर चला गया है। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना गंगरार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए गठीत टीम द्वारा तकनीकी रूप से अनुसंन्धान करते हुए उक्त वारदात स्थल का मौका मुआयना कर तकनीकी डाटा एवं तकनिकी साक्ष्य जुटाए एवं घटना के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरो को देखकर तकनिकी डाटा का विश्लेषण कर आरोपियों को नामजद कर उनके बारे में सुचना प्राप्त की व उनके संदिग्ध ठिकानों पर जगह-जगह दबीश दी जाकर उक्त वारदात कारीत करने वाले चार आरोपियों को गिरफतार कर आरोपियों की निशादेही से चुरायी हई मुगफली मे से 256 कटटे मुगफली बरामद कर कंटेनर को बरामद किया जाकर साथी मुल्जिमो की तलाश जारी है।
आरोपियो का तरिका वारदातः- कंटेनर चालक राजु मेवाडा निवासी बेगु द्वारा अपने साथी राहुल उर्फ सीताराम, से सम्पर्क कर माल खुर्द बुर्द करने की योजना बनाकर अपने साथी कुजबिहारी मीणा, रामचन्द्र जाट, व कमल सेन के साथ मिलकर कंटेनर मे भरे हुए मुंगफली के कटटो को रास्ते मे उतारकर कंटेनर को महालक्ष्मी होटल डेट के पास छोडकर फरार हो गये।

गिरफ्तार आरोपी-
1 रामचन्द्र पिता जगरूप जाट निवासी दोलतपुरा थाना विजयनगर जिला ब्यावर 
2 कुजबिहारी पिता माधुलाल जी जाति मीणा निवासी विक्रमनगर कच्ची बस्ती रावतभाटा थाना रावतभाटा जिला चितौडगढ 
3  राहुल उर्फ सीताराम पिता नोरतसिंह रावत निवासी बडलिया थाना आदर्श नगर जिला अजमेर
 4  कमलेश पिता श्यामला सेन निवासी खेरी थाना कोतवाली जिला चितौडगढ

उक्त कार्यवाही में निम्न टीम सदस्यो का योगदान रहा-  थानाधिकारी गंगरार फूलचन्द टेलर पु.नि., गंगरार थाने के एएसआई देवसिंह कानि बलवीर सिह, कानि ओम प्रकाश, साईबर सेल से कानि गणपत।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE