मनासा। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भाटखेड़ी के समीप नाले में बुधवार दोपहर 02 बजे के करीब एक नवजात शिशु के भ्रूण पड़े होने का पता चलते ही नाले के आसपास रहने वाले लोगों में सनसनी फैल गई। शिशु भ्रूण पड़े होने की सूचना नाले के पास रहने वाले रहवासीयो ने मनासा थाना पुलिस को दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 18 के पीछे एक नाले में बुधवार दोपहर एक कचरा बिनने वाले व्यक्ति ने नाले के बहते पानी में नवजात शिशु के भ्रूण को नाले में पढ़ा हुआ देखा तो तत्काल इसकी जानकारी ग्राम पंचायत सरपंच मनोज पुरोहित और मोहल्ले के रहवासियों को दी। सूचना लगते ही मनासा थाना पुलिस एएसआई महेश गिरोटिया मौके पर पहुंचे। जहां जांच पड़ताल के बाद स्थानीय निवासियों से पूछताछ की। साथ ही पुलिस ने नवजात शिशु के शव को नाले से निकलवा कर पीएम के लिए भेज दिया है। नवजात शिशु 4 से 5 महीने का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर नवजात शिशु के बारे में पूछताछ कर रही है, जिससे नाले में पड़े नवजात शिशु की पहचान की जा सके। साथ ही पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कचरा बिनने वाले व्यक्ति ने बताया की एक प्लास्थिक की थैली में नवजात शिशु को कपड़े में लपेट नाले के पानी में फेंक रखा था। वहीं एक कुत्ता उसे ले जा रहा था। तभी उससे थैली को छुड़वाया तब पता चला के उसमे एक नवजात शिशु का भ्रूण है।