मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद द्वारा जिले में अपराधियो पर ठोस कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में पुलिस थाना ऩई आबादी के द्वारा गोतम सोंलकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं सतनाम सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर के मार्गदर्शन तथा वरुण तिवारी, थाना प्रभारी थाना ऩई आबादी के नेतृत्व में थाना ऩई आबादी पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गयी है जिसमे सीतामउ रोड बंजारी बालाजी के सामने स्थित गोडाउन से चोरी की गयी लहसुन को बरामद करने एवं आरोपीयो को पकडने मे सफलता प्राप्त की गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16 अगस्त 2024 को बंजारी बालाजी ढाबे के सामने सीतामउ रोड़ पर स्थित गोडाउन में रखा लहसुन 5 क्विंटल कीमती 01 लाख 25 हजार रुपये का चोरी हो गया था। फरियादी अनुराम शर्मा द्वारा रिपोर्ट करने पर थाना नई आबादी मंदसौर पर अपराध क्र 171/2024 धारा- 305 बीएनएस का पंजीबद्द किया जाकर विवेचना में लिया गया था। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं तकनीकी रुप से आरोपी दिनेश पिता रामलाल बागरी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम अरनिया निझामुद्दिन, कन्हैयालाल पिता रामलाल बागरी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम अरनियाझामुद्दिन, मोहन बागरी पिता रामलाल बागरी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम अरनिया निझामुद्दिन, अशोक बागरी पिता गिरधारीलाल बागरी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम अरनियानिझामुद्दिन से पुछताछ पर बमुश्किल आरोपीगणो द्वारा बताया कि सभी ने मिलकर अनुराम शर्मा के सुने पडे गोडाउन मे में दरवाजे के निचे कच्ची मिट्टी खोदकर गोडाउन के अंदर जाकर पीछे का दरवाजा खोल दिया एवं वहां रखा लहसुन चुरा लिया था। आरोपीयो से चोरी गयी 5 क्विंटल लहसुन जप्त की जाकर आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपीयो को न्यायालय पेश किया गया जो न्यायिक निरोध में है।