मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मन्दसौर अभिषेक आनन्द के द्वारा फरार एवं स्थायी वारंटीयो की धरपकड हेतु थाना प्रभारीयो को आदेशित किया गया। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील एवं एसडीओपी सीतामऊ निकिता सिंह के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक कमलेश प्रजापति ने फरार आरोपीयो की गिरफ्तारी के लिये थाना स्तर पर पृथक-पृथक टीमें गठित कर वारंटीयो की धरपकड हेतु निर्देश दिये गये। थाना प्रभारी व्दारा वर्ष 2023 के प्रकरण में फरार आरोपी विक्रम पिता चणिया उर्फ श्रवण कंजर निवासी मुण्डला कंजर डेरा थाना गंगधार जिला झालावाड राजस्थान वारंटी जिस पर पुलिस अधीक्षक मन्दसौर व्दारा थाना सुवासरा के प्रकरण में 2000 रुपये की तथा थाना नाहरगढ़ के प्रकरण में 5000 रुपये के ईनाम की उद्घोषणा की गयी थी। जिसको सुवासरा पुलिस व्दारा तत्परता दिखाते हुए पकडा गया। आरोपी वारंटी विक्रम पिता चणिया उर्फ श्रवण कंजर निवासी मुण्डला कंजर डेरा घाना गंगधार जिला झालावाड राजस्थान जो थाना सुवासरा के अपराध क्र.122/2023 में वांछित था। जिसे थाना सुवासरा पुलिस टीम के व्दारा पकडने में सफलता हासिल की है।