BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2024, 12:46 pm
BIG NEWS : मंदसौर पुलिस को मिली सफलता, अभिनंदन क्षेत्र से ढाई लाख रुपये से अधिक का जुआ पकडा, मोटर साईकिल भी जप्त, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद द्वारा इस आशय के निर्देश अपराध समीक्षा बैठक मे ईकाई के समस्त थाना प्रभारीयो को दिये गये है कि थाना क्षेत्र मे हो रही अवेध गतिविधियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु विश्वनीय मुखबीर तंत्र सक्रीय किया जाकर उन पर प्रभावी कार्यवाही की जावे।
उक्त निर्देशो के पालन मे थाना शहर कोतवाली पुलिस द्वारा मंदसौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलंकी व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के निर्देशन व थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिह राठौर के कुशल नेतृत्व में थाना के अभिनंदन क्षेत्र से 02 लाख 55 हजार रुपये की राशि के जुआ के साथ, घटना में प्रयुक्त अन्य संसाधन जप्त कर कुल 03 लाख 25 हजार रुपये का मश्रुका जप्त किया जाकर कार्यवाही करने मे सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 05-06 सितम्बर 24 की रात्रि के दौरान थाना कोतवाली पुलिस को विश्वनीय मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के अभिनंदन एरिया के साई मंदिर के पास अवैध रुप से हार जीत का दांव लगाकर घोडीदाना जुआ खेला जा रहा है। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु कोतवाली पुलिस द्वारा घेरा बंदी कर मुखबीर के बताये हुये निवास पर दबिश देकर कुल 14 आरोपियो को अभिरक्षा मे लेकर उनसे अधिक संख्या मे घोडीदाना व जुए की राशि कुल 02 लाख 55 हजार रुपये एवं जुए मे दांव पर लगी मोटर साईकिल स्प्लेंडर क्रमांक एमपी 14 जेड ई 4172 को जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है।
आरोपी के नाम- 
01- राहुल पिता खेमचन्द्र जीनगर उम्र 32 साल निवासी अंजुमन स्कुल के सामने खानपुरा मंदसौर
02- सुभाष पिता भंवरलाल गुर्जर उम्र 42 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी प्रतापगढ
03- रणजीत पिता बाबुलाल भाटी जाति हरिजन उम्र 44 साल निवासी नई आबादी प्रतापगढ
04- पवन कुमार पिता राजेश कुमार त्रिपाठी उम्र 29 वर्ष निवासी अग्रसेन नगर अभिनंदन कालोनी मंदसौर
05- शाहिद हुसैन पिता अब्दुल जब्बार अंसारी उम्र 38 साल निवासी ग्राम खिचलीपुरा
06- शाकिर खाँ पिता रईस खाँ जाति मुल्तानी मुस्लमान उम्र 24 साल निवासी ग्राम पिपलोन कला चौकी पिपलोन कला जिला आगर मालवा
07- निजाम खाँ पिता नियाजु खाँ जाति मुल्तानी मुसलमान उम्र 30 साल निवासी निवासी ग्राम पिपलोन कला चौकी पिपलोन कला जिला आगर मालवा
08- दीपक चौहान पिता धन्नालाल चौहान उम्र 24 साल निवासी ग्राम लसुडिया राठौर थाना पिपलियामंडी जिला मंदसौर
09- हुसैन पिता बाबु खां जाति सब्जी फरोश मुसलमान उम्र 374 साल निवासी नेहरु बस स्टेण्ड फुल वालो के पीछे मंदसौर
10- प्रदीप पिता पप्पु मनवानी उम्र 35 साल निवासी प्रेम कालोनी मंदसौर
11- महिपाल सिंह पिता कमल सिंह शक्तावत उम्र 32 साल निवासी सिन्दवन रेवास देवडा रोड मंदसौर  
12- संदीप पिता श्याम भावसार उम्र 37 साल निवासी खानपुरा मंदसौर
13- सोनु मोटवानी पिता रुपेश मोटवानी उम्र 31 साल निवासी च्रकवर्ती कालोनी मंदसौर
14- कासम मोहम्मद पिता नाहर मोहम्मद उम्र 21 साल निवासी वाटर वर्क्स रोड़ प्रतापगढ़। 
उक्त आरोपी व मुखबीर से पूछताछ में जानकारी मिली है कि जहां यह जुआ खेल रहे थे वह निवास जाहिद खर्चा का, है जिसे भी प्रकरण में आरोपी बनाया जाकर थाना कोतवाली पर अप क्रमांक 01- 428/24 धारा 3/4 पब्लिक गेम्लिंग एक्ट, 02- 429/2024 धारा 3/4 पब्लिक गेम्लिंग एक्ट, 03- 430/2024 धारा 3/4 पब्लिक गेम्लिंग एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान में लिया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE