शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पति ने गुस्से में आकर अपनी ही पत्नी का चाकू से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हुआ चाकू जप्त कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुन्देल जाटव नामक युवक की पत्नी इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम बिजरौनी की रहने वाली थी और दोनों पति पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव की बजह से बदरवास में अलग-अलग रहते थे। शुक्रवार को जब बुन्देल अपनी पत्नी के घर आया तो दोनों में बहस हो गई। जिसके बाद पति ने गुस्से में आकर पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं बदरवास पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त कर लिया हैं।