मनासा। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिले के समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों को जिले में लगातार हो रही सम्पति सम्बन्धी अपराध एवं वाहन चोरी सम्बन्धी अपराध की तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा विमलेश उईके के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक शिवकुमार यादव के कुशल नेतृत्व में मनासा पुलिस टीम द्वारा अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अलग अलम स्थानों से चुराई गयी 18 मोटरसाईकल जप्त कर 04 वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।